Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

ICC World Cup 2023 टिकटों की बिक्री शुक्रवार से होगी उपलब्ध

August 26, 2023

ICC World Cup 2023 टिकटों की बिक्री शुक्रवार से होगी उपलब्ध

 

दुबई: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के टिकटों की आम बिक्री शुक्रवार शाम से शुरू होंगे। पांच अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच होने वाले अब तक के सबसे बड़े क्रिकेट विश्व कप के लिए दुनिया भर के प्रशंसकों को भारत में आमंत्रित किया गया है। भारत में पांच अक्तूबर से 19 नवंबर तक वनडे विश्व कप का आयोजन होना है। क्रिकेट प्रशंसक लंबे समय से टिकट खरीदने का इंतजार कर रहे हैं।

भारत के मैचों के साथ-साथ अभ्यास मैचों के टिकट की जानकारी पहले ही सार्वजनिक कर दी गई थी। बीसीसीआई ने जानकारी दी है कि प्रशंसक टिकट कहां खरीद पाएंगे। टिकटों की बिक्री 25 अगस्त से होनी है। हालांकि, कुछ फैंस एक दिन पहले 24 अगस्त से ही टिकट कर सकते हैं। टिकटों की मांग को इंतजाम करने और अधिक से अधिक प्रशंसकों को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़यिों को देखने का सबसे अच्छा मौका देने के लिए शुक्रवार से विदेशी टीम के वार्मअप मैचों और इवेंट मैचों के साथ विभिन्न् चरणों में बिक्री की जाएंगे।

विश्व कप में कुल 58 मैच खेले जाएंगे। इनमें 10 अभ्यास मैच शामिल हैं। विश्व कप के मैच भारत के 10 शहरों में खेले जाएंगे। हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता में मुकाबले हैं। गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम के अलावा हैदराबाद में अभ्यास मैच आयोजित किए जाएंगे। आईसीसी मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार विश्व कप के टिकट भारतीय समयानुसार 25 अगस्त को शाम आठ बजे से एचटीटीपीएस:/टिकट््सडॉटक्रिकेटवर्ल्डकपडॉटकॉम के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। बीसीसीआई ने बताया कि टिकट बिक्री वेबसाइट पर मैचों के लिए टिकट खरीदे जा सकते हैं।

इस वेबसाइट पर टूर्नामेंट के मुख्य मैचों के साथ-साथ अभ्यास मैचों के टिकट भी मिलेंगे। विश्व कप 2019 फाइनल की पुनरावृत्ति के साथ शुरू हो रहा है, इंग्लैंड अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलगा। 2023 विश्व कप वनडे में सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट का प्रदर्शन करेगा और सभी प्रतिस्पर्धी देशों ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका के बीच क्रिकेट के जनून को देखा जाएगा। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा, ‘‘जैसा कि हम आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए टिकटों की बिक्री शुरू करने की घोषणा करते हैं, हम अपने देश और दुनिया भर के हर कोने से क्रिकेट प्रशंसकों को हृदयतल से आमंत्रित करते हैं।

हमारे आयोजन स्थल ऐसे टूर्नामेंट में प्रशंसकों का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हम विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे के साथ एक ऐसा विश्व कप अनुभव करो के लिए तैयार हैं जो किसी अन्य देश से अलग हो।’’ आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ज्योफ एलार्डिस ने कहा, ‘‘हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए टिकटों की आम बिक्री आज होगी, जिससे एक दिवसीय खेल का शिखर आयोजन सीधे दुनिया के सामने आएगा। हम सभी को अपनी सीट सुरक्षित करने और इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें