Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

ICC World Cup: नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने किया फैसला

October 9, 2023

ICC World Cup: नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने किया फैसला

 

हैदराबाद: नीदरलैंड्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सोमवार को आईसीसी विश्वकप के छठें एकदिवसीय क्रिकेट मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं। आज यहां हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने फैसला किया है। टॉस हारने के बाद न्यूज़ीलैंड के कप्तान ने कहा कि वह भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी ही करते। न्यूज़ीलैंड ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। नीशम की जगह लॉकी फर्ग्युसन को मौका दिया है।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-

न्यूजीलैंड…
डेवन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रविंद्र, डैरिल मिचेल, टॉम लेथम (विकेटकीपर, कप्तान),ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन मिचेल सैंटनर,मैट हेनरी,लॉकी फर्ग्युसन और ट्रेंट बोल्ट

नीदरलैंड्स..
विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ‘डाउड, कॉलिन ऐकरमैन, बास डलीडे, एन अनिल तेजा, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर कप्तान), साइब्रैंड एंगलब्रेख्त, रुलॉफ वैन डर मर्व, रायन क्लाइन, आर्यन दत्त और पॉल वैन मीकरेन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें