Last Updated: November 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

IDCA ने DICC T-20 World Cup के लिए भारतीय टीम की नई जर्सी का किया अनावरण

February 27, 2024

IDCA ने DICC T-20 World Cup के लिए भारतीय टीम की नई जर्सी का किया अनावरण

नई दिल्ली: भारतीय बधिर क्रिकेट संघ (आईडीसीए) ने संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह में छह मार्च से 12 मार्च तक होने बधिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (डीआईसीसी) टी-20 विश्वकप2024 में भाग लेने वाली भारतीय टीम की नई जर्सी का सोमवार को अनावरण किया।

आज यहां प्रेस क्लब में आयोजित एक समारोह में चैंपियंस ट्राफी में भाग लेने वाले वाली आईडीसीए टीम के साथ-साथ क्रिकेट और कॉर्पोरेट जगत के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में नई जर्सी का अनावरण किया गया।

आईडीसीए ने चैंपियंस ट्राफी के लिए कुल 15 खिलाड़यिों का चयन किया गया है। कैप्टन वीरेंद्र सिंह टीम की अगुवाई करेंगे। जबकि, कोच देव दत्त और ट्रेनर मोहम्मद मशौर भी पूरी चैंपियनशिप के दौरान टीम का मार्गदर्शन करने के लिए उनके साथ रहेंगे। टीम के साथ आईडीसीए समिति के सदस्य रीना जैन मल्होत्र, संरक्षक, सुमित जैन, अध्यक्ष, विनीत मल्होत्र, उपाध्यक्ष, रोमा बलवानी, सीईओ, देवदत्त, कोच, संतोष कुमार राय, खेल निदेशक, वीरेंद्र सिंह, कैप्टन, अजय कुमार, सचिव शारजाह जायेंगे।

जर्सी अनावरण समारोह में आईडीसीए के अध्यक्ष सुमित जैन ने कहा, ‘‘टीम विश्व चैंपियनशिप के लिए महीनों से तैयारी कर रही है और शारजाह में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। हमने 2022 चैंपियनशिप जीती और इसे एक बार फिर जीतने और ट्राफी को भारत लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम विशेष रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के बीच खेल को बढ़ावा देने और इन खिलाड़यिों को मुख्यधारा में लाने के लिए ‘डारेटोड्रीम’ आंदोलन में शामिल होने की उनकी अटूट प्रतिबद्धता के लिए अपने सभी सहयोगी भागीदारों के आभारी हैं। हम उनके साथ एक लंबी साङोदारी की आशा कर रहे हैं।’’

इस दौरान आईडीसीए की सीईओ रोमा बलवानी ने कहा, ‘‘डीआईसीसी टी-20 विश्वकप विशेष रूप से विकलांग खिलाड़यिों की प्रतिभा और क्रिकेट कौशल पर ध्यान आकर्षित करने में मदद करता है। वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने से खिलाड़यिों को सीखने और अपने कौशल में सुधार करने का उत्कृष्ट अवसर मिलता है। मैं टूर्नामेंट के लिए टीम को अपार शुभकामनाएं और सफलता की कामना करता हूं और हमारे सहयोगियों को उनके समर्थन के लिए आभार व्यक्त करता हूं।’’ चैंपियनशिप में भाग लेने वाली टीमें इस प्रकार है:- भारत, ऑस्ट्रेलिया, बंगलादेश, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका। फाइनल मुकाबला 12 मार्च को खेला जायेगा।

डीआईसीसी टी-20 विश्वकप 2024 के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है:- वीरेंद्र सिंह (कप्तान), साई आकाश (उप-कप्तान), पृथ्वीराज शेट्टी, जीतेंद्र त्यागी, उमर अशरफ (डब्ल्यूके), आकाश सिंह, विवेक कुमार, दीपक कुमार, मुन्ना सरकार, सैंटी (विकेटकीपर), कुलदीप सिंह, सुदरसन, मंजीत कुमार, सुशील यादव और अभिषेक सिंह।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें