Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

अगर मेरे पास दुनिया का सारा पैसा होता तो मैं पायलट बनना पसंद करता: Glenn Phillips

March 25, 2025

अगर मेरे पास दुनिया का सारा पैसा होता तो मैं पायलट बनना पसंद करता: Glenn Phillips

Glenn Phillips : अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और कठिन कैचिंग के कारण विश्व क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बना चुके न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स का कहना है कि अगर उनके पास दुनिया का सारा पैसा होता तो वह क्रिकेटर बनने की बजाय पायलट बनना पसंद करते।

अगर मेरे पास दुनिया का सारा पैसा होता तो मैं पायलट बनना पसंद करता…

फिलिप्स को उड़ने का जुनून है और जब इस बारे में पूछा गया तो आईपीएल में गुजरात टाइटन्स के लिए खेल रहे इस ऑलराउंडर ने कहा, “यह मेरा सबसे बड़ा जुनून है। अगर मैं क्रिकेट नहीं खेल रहा होता और मेरे पास दुनिया का सारा पैसा होता, तो ईमानदारी से कहूं तो मैं शायद पायलट बन जाता। मुझे हवा में उड़ना बहुत पसंद है।”दक्षिण अफ्रीका में जन्मा यह 28 वर्षीय क्रिकेटर न्यूजीलैंड के लिए तीनों प्रारूपों में खेलता है। उन्होंने दो सीटों वाला सेसना 152 विमान उड़ाया है, लेकिन क्रिकेट में व्यस्तता के कारण वह अपने शौक को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। फिलिप्स को विश्व क्रिकेट में सबसे चतुर क्षेत्ररक्षक माना जाता है। हाल ही में संपन्न चैंपियंस ट्रॉफी में उन्होंने हवा में लहराते हुए कठिन कैच पकड़ने की अपनी उल्लेखनीय क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया था।

इसी तरह उन्होंने विराट कोहली का कैच लेकर भारतीय बल्लेबाज को हैरान कर दिया। फिलिप्स ने कहा, “मुझे लगता है कि गति और चपलता के नजरिए से इसका एक बड़ा हिस्सा निश्चित रूप से आनुवंशिकी पर निर्भर करता है।” “इसलिए, मुझे लगता है कि आप कह सकते हैं कि यह मेरी स्वाभाविक प्रतिभा से संबंधित है, लेकिन अंततः आप अपने कौशल और प्रतिभा के आधार पर ही आगे बढ़ते हैं।” उन्होंने कहा, “इसका दूसरा पहलू मेरी कड़ी मेहनत और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास है।

इसलिए यदि मैं कोई कैच छोड़ता हूं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास नहीं किया।” अपने सर्वश्रेष्ठ कैच के बारे में पूछे जाने पर फिलिप्स ने कहा, “मैं शायद टी20 विश्व कप (2022) में सिडनी में मार्कस स्टोइनिस के कैच को शीर्ष पर रखूंगा। यह बहुत अच्छा कैच था। “मैंने मैदान का बड़ा हिस्सा कवर करने के बाद डाइव लगाकर वह कैच लिया था।”

ये भी पढ़ें :- ‘भारत लेने जा रहा 21वीं सदी का ऐतिहासिक फैसला’, महिला आरक्षण बिल पर PM मोदी का बड़ा बयान

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें