Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

KL Rahul अगर IPL में अच्छा खेलता है तो T20 World Cup टीम में जगह पक्की : कोच लैंगर

March 21, 2024

KL Rahul अगर IPL में अच्छा खेलता है तो T20 World Cup टीम में जगह पक्की : कोच लैंगर

नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जाइंट्स के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर का मानना है कि अगर केएल राहुल टीम को पहला आईपीएल खिताब दिला पाते हैं तो टी20 विश्व कप के लिये भारतीय टीम में उनकी जगह तय होनी चाहिये।

जांघ की मांसपेशियों की चोट से उबरकर वापसी कर रहे राहुल शायद आईपीएल में विकेटकींिपग नहीं करेंगे । उनका भारत की टी20 टीम में चयन तय नहीं है लिहाजा उन्हें आईपीएल में बल्लेबाजी में और विकेट के पीछे अच्छा प्रदर्शन करना होगा । यह पूछने पर कि कप्तानी की निजी आकांक्षाओं और टीम के हितों में संतुलन कैसे बनायेंगे, लैंगर ने कहा कि यह मुश्किल नहीं है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ अगर टीम अच्छा करती है तो हर किसी को ईनाम मिलता है । केएल अगर लखनऊ टीम को आईपीएल खिताब दिलाते हैं तो इसका मतलब होगा कि उन्होंने अच्छी कप्तानी , अच्छी बल्लेबाजी और अच्छी विकेटकींिपग की है ।’’ राहुल के अलावा लखनऊ के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई भी चयन की दौड़ में हैं ।

लैंगर ने कहा ,‘‘ केएल या बिश्नोई के लिये साफ संदेश है कि लखनऊ टीम के लिये अच्छा खेलने पर फोकस करें, टी20 विश्व कप टीम में जगह पाने के मौके बढेंगे ।’’ लखनऊ टीम के पूर्व मेंटोर गौतम गंभीर अब केकेआर से जुड़ गए हैं । यह पूछने पर कि क्या टूर्नामेंट के दौरान उनसे टक्कर देखने को मिल सकती है, लैंगर ने कहा कि वह टीम के लिये गंभीर के योगदान के प्रशंसक हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘ कोई टक्कर नहीं होगी । उनके टीम छोड़ने से मैं दुखी हूं लेकिन वह केकेआर का असली नायक है । हम दोनों अच्छे दोस्त रहे हैं । दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोटिंग भी मेरे दोस्त हैं । सीएसके के स्टीफन फ्लेमिंग और माइक हस्सी भी मेरे दोस्त हैं ।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें