Site icon Dainik Savera Times

इगा स्वियातेक डब्ल्यूटीए फाइनल्स के फाइनल में, अब निगाह विश्व की नंबर एक कुर्सी पर

कैनकन: इगा स्वियातेक ने आर्यना सबालेंका की चुनौती से पार पाकर डब्ल्यूटीए फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई, जिसे जीतने पर वह विश्व की नंबर एक खिलाड़ी बन जाएगी। बारिश के कारण सेमीफाइनल का यह मुकाबला शनिवार को पूरा नहीं हो पाया था और इसे रविवार को खेला गया। स्वियातेक ने हालांकि सबालेंका को सीधे सेट में 6-3, 6-2 से हराया।पोलैंड की 22 वर्षीय खिलाड़ी और यहां दूसरी वरीयता प्राप्त स्वियातेक फाइनल में अमेरिका की पांचवी वरीय जेसिका पेगुला का सामना करेगी। साल की इस आखिरी प्रतियोगिता में अगर वह ट्रॉफी जीतने में सफल रहती है तो फिर सबालेंका की जगह विश्व की नंबर एक खिलाड़ी बन जाएगी।सबालेंका को अपना नंबर एक स्थान बरकरार रखने के लिए सेमीफाइनल में जीत की जरूरत थी लेकिन स्वियातेक के सामने उनकी एक नहीं चली।

Exit mobile version