दुबई: अफगानिस्तान के खिलाड़ी नवीन-उल-हक पर शारजाह वॉरियर्स के साथ अनुबंध की शर्तो के उल्लंघन के लिए यूएई की अंतरराष्ट्रीय लीग टी-20 (आईएलटी20) ने 20 महीने का प्रतिबंध लगाया है। इस प्रतिबंध के कारण नवीन वर्ष 2024 और 2025 में आईएलटी20 में नहीं खेल सकेंगे। हालांकि नवीन इस प्रतिबंध अधिक प्रभावित नहीं होंगे, क्योंकि वे जनवरी-फरवरी में ही होने वाली दक्षिण अफ्रीका लीग का हिस्सा होंगे। उन्होंने डरबन के सुपर जाइंट्स के साथ अनुबंध किया है।
Kohli से पंगा लेने वाले Naveen-ul-Haq को ILT-20 ने 20 महीने के लिए किया बैन

