Site icon Dainik Savera Times

पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

कराची: पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इमाद ने सोशल मीडिया के जरिए अपने संन्यास की घोषणा की। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “हाल के दिनों में मैं अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के बारे में काफी सोच-विचार करते हुए इस नतीजे पर पहुंचा हूं कि अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने का सही समय है।” उन्होंने कहा कि वर्षों तक उनका समर्थन करने वाले पीसीबी को धन्यवाद। पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना वास्तव में सम्मान की बात है।

Exit mobile version