Site icon Dainik Savera Times

साइकिलिंग में कर्नाटक ने स्वर्ण, तमिलनाडु ने रजत और महाराष्ट्र ने कांस्य पदक जीता

नयी दिल्ली: 37वें राष्ट्रीय खेलों की साइकिलिंग स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में कर्नाटक के नवीन जॉन ने स्वर्ण, तमिलनाडु के श्रीनाथ लक्ष्मीकांत ने रजत और महाराष्ट्र ने चिन्मय केवलरमानी ने कांस्य पदक जीता है। वर्ना-बिड़ला बाईपास एयरपोर्ट रोड, इंदिरा गांधी स्टेडियम परिसर में कल खेले गये मुकाबले में 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कर्नाटक के नवीन जॉन ने साइकिल दौड़ में 55:19.32 समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। वहीं तमिलनाडु के श्रीनाथ लक्ष्मीकांत को 56:32.04 के समय के साथ रजत पदक मिला। महाराष्ट्र ने चिन्मय केवलरमानी को 57:30.11 के समय के साथ कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

Exit mobile version