Dainik Savera Times

T20 में भी ‘मेडन ओवर’ का जलवा: भुवी से लेकर इन गेंदबाजों का रहा दबदबा

In T20 also 'Madden' Ka Jalwa

खेल डेस्क: टी20 क्रिकेट भले ही बल्लेबाजों का गेम है, लेकिन इसमें कई रिकॉर्ड्स गेंदबाजों के नाम पर भी दर्ज हैं। आइए, उन गेंदबाजों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 10 या उससे ज्यादा ‘मेडन ओवर’ फेंके।

भुवनेश्वर कुमार:

इस तेज गेंदबाज ने साल 2011 से अब तक आईपीएल करियर में 191 मैच खेले, जिसमें 707.4 ओवर गेंदबाजी की। इस दौरान भुवी ने 14 मेडन ओवर निकाले। इस लीग में भुवनेश्वर कुमार के नाम 199 विकेट दर्ज हैं, जिसमें 2 ‘फाइव विकेट हॉल’ भी हैं। इस गेंदबाज ने आईपीएल 2017 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ 4 ओवरों में 19 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे। इस गेंदबाज ने तीन टीमों के लिए आईपीएल खेला है।

 

प्रवीण कुमार:

साल 2008 से 2017 के बीच दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 119 आईपीएल मैच खेले, जिसमें 420.4 ओवर गेंदबाजी की। इस दौरान उन्होंने 90 विकेट अपने नाम किए। प्रवीण कुमार ने इस लीग में 14 मेडन ओवर फेंके हैं।

ट्रेंट बोल्ट:

न्यूजीलैंड के इस दिग्गज गेंदबाज ने साल 2015 से अब तक 121 आईपीएल मैच खेले। इस दौरान 451.1 ओवर गेंदबाजी करते हुए 143 विकेट निकाले। इस लीग में बोल्ट 11 मेडन ओवर फेंक चुके हैं। उन्होंने 2 बार पारी में 4 विकेट हासिल किए। आईपीएल 2020 में बोल्ट ने मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के विरुद्ध 18 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे। इस दौरान एक ओवर मेडन भी रहा।

इरफान पठान:

बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज ने साल 2008 से 2017 के बीच आईपीएल करियर में 103 मुकाबले खेले, जिसमें 80 विकेट निकाले। पठान ने 340.3 ओवर गेंदबाजी की। इस दौरान 10 मेडन ओवर निकाले। पठान ने अपने आईपीएल करियर में पांच टीमों से खेला, जिनमें पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और गुजरात लायन्स शामिल हैं।

Exit mobile version