Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

वर्षाबाधित टी20 में भारत ने दो रन से आगे बढ़कर की जीत हासिल

August 19, 2023

वर्षाबाधित टी20 में भारत ने दो रन से आगे बढ़कर की जीत हासिल

 

डबलिन: भारत ने जसप्रीत बुमराह (24/2) और रवि बिश्नोई (23/2) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत शुक्रवार को वर्षाबाधित पहले टी20 में डकवर्थ लुईस पद्धति से आयरलैंड को दो रन से मात दी।आयरलैंड ने बैरी मकार्थी (51 नाबाद) और कर्टिस कैंफर (39) के साथ उनकी अर्द्धशतकीय साझेदारी की बदौलत भारत के सामने 140 रन का लक्ष्य रखा।

भारत ने बारिश के कारण खेल रुकने से पहले 6.5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 47 रन बना लिये। लंबे समय तक बारिश न रुकने के बाद भारत को डकवर्थ लुईस पद्धति से विजेता घोषित किया गया। आयरलैंड ने 59 रन पर छह विकेट गंवा दिये थे लेकिन मकार्थी का अर्द्धशतक मेज़बान टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाने के काम आया।

मकार्थी ने 33 गेंद पर चार चौकों और चार छक्कों के साथ नाबाद 51 रन बनाये। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के खिलाफ किसी आठ नंबर के बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर है, हालांकि पावरप्ले में यशस्वी जायसवाल (24) और रुतुराज गायकवाड़ (19) की 45 रन की साझेदारी ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। भारत और आयरलैंड अब रविवार को दूसरे टी20 में आमने-सामने होंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें