Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने से बढ़ेगा खेल का कद: शाह

October 16, 2023

क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने से बढ़ेगा खेल का कद: शाह

 

मुबंई: आगामी लॉस एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने के आईओसी के फैसले का स्वागत करते हुये बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि प्रतिष्ठित चतुष्कोणीय आयोजन में क्रिकेट की भागीदारी निस्संदेह खेल के वैश्विक कद को बढ़ाएगी। शाह ने सोमवार को जारी बयान में कहा “ बीसीसीआई क्रिकेट को ओलंपिक खेल के रूप में शामिल करने के आईसीसी के प्रयासों का कट्टर समर्थक रहा है।

हम इस महत्वपूर्ण अवसर को देखकर रोमांचित हैं, जो खेल के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। क्रिकेट को बढ़ावा देने में हमारी सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण रही है। ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने की पहल भारत के 2036 ओलंपिक की मेजबानी के विचार के अनुरूप है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें