Last Updated: September 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

IND vs AFG 2nd T20: नीतीश-अर्शदीप ने अफगानिस्तान की आधी टीम समेटी, भारत ने दिया 160 रन का लक्ष्य

September 15, 2026

IND vs AFG 2nd T20: नीतीश-अर्शदीप ने अफगानिस्तान की आधी टीम समेटी, भारत ने दिया 160 रन का लक्ष्य

IND vs AFG 2nd T20: अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान ने भारत के सामने जीत के लिए 160 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगान टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 159 रन बनाए।

अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और 1.3 ओवर में रहमानुल्लाह गुरबाज बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद कप्तान इब्राहिम जादरान और सेदिकुल्लाह अटल ने पारी को संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 40 गेंदों में 51 रन जोड़े। इब्राहिम ने 33 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 37 रन बनाए, जबकि सेदिकुल्लाह 15 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए।

67 रन के स्कोर तक अफगानिस्तान ने अपना चौथा विकेट गंवा दिया था। इसके बाद अजमतुल्लाह उमरजई और दरविश रसूली ने टीम को संभालने की कोशिश की। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 29 रन जोड़े। 100 रन के स्कोर पर रसूली 15 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

ये भी पढे़ं :https://dainiksaveratimes.com/sports/brendan-taylor-broke-sachin-tendulkars-record/

इसके बाद अनुभवी मोहम्मद नबी और राशिद खान ने मोर्चा संभाला। दोनों ने सातवें विकेट के लिए केवल 28 गेंदों में 48 रन की अहम साझेदारी की और अफगानिस्तान को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। नबी ने 14 गेंदों में 20 रन बनाए, जबकि राशिद खान ने 16 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 28 रन की तेज पारी खेली।

भारत की ओर से नितीश रेड्डी सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 3 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। अर्शदीप सिंह को 2 विकेट मिले, जबकि जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई के साथ मैदान पर उतरा है। भारत ने पहला मुकाबला 7 विकेट से जीता था, ऐसे में वह दूसरा मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 17 सितंबर को इसी मैदान पर खेला जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें