Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

IND vs AFG Score Day 2: भारत ने 564 रन पर घोषित की पारी, मैदान पर उतरी अफगानिस्तानी टीम

June 7, 2026

IND vs AFG Score Day 2: भारत ने 564 रन पर घोषित की पारी, मैदान पर उतरी अफगानिस्तानी टीम

खेल डेस्क: भारतीय टीम ने कप्तान शुभमन गिल और उप-कप्तान केएल राहुल के शानदार शतकों, जबकि साई सुदर्शन, ऋषभ पंत और वॉशिंगटन सुंदर के अर्धशतकों की बदौलत अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच की पहली पारी 8 विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित कर दी। वहीं, अफगानिस्तान की पारी शुरू हो गई है। अब्दुल मलिक और सेदिकुल्लाह अटल पर टीम को अच्छी शुरुआत देने की जिम्मेदारी है।

बता दें वॉशिंगटन सुंदर 68 रन बनाकर नाबाद लौटे। अपनी पारी में उन्होंने पांच चौके और एक छक्का लगाया। उनके अलावा ऋषभ पंत ने 81 और साई सुदर्शन ने 81 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

भारत ने दूसरे दिन रविवार को 3 विकेट पर 368 रन से आगे खेलना शुरू किया। कप्तान शुभमन गिल 103 और ऋषभ पंत 50 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। दिन की शुरुआत में भारत को पहला झटका गिल के रूप में लगा। उन्होंने 177 गेंदों में 15 चौकों और एक छक्के की मदद से 126 रन बनाए। इसके बाद ध्रुव जुरेल 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

ऋषभ पंत भी शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन एक गैर-जिम्मेदाराना शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने 121 गेंदों में छह चौकों और तीन छक्कों की सहायता से 81 रन बनाए।

पहले दिन केएल राहुल ने 165 गेंदों में 11 चौकों की मदद से शानदार 100 रन बनाए थे। वहीं साई सुदर्शन ने 104 गेंदों पर 13 चौकों की सहायता से 81 रन की बेहतरीन पारी खेली।

भारत की मजबूत बल्लेबाजी के दम पर टीम ने पहली पारी में 564 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर अफगानिस्तान पर दबाव बना दिया। वहीं, अफगानिस्तान की पारी शुरू हो गई है। अब्दुल मलिक और सेदिकुल्लाह अटल पर टीम को अच्छी शुरुआत देने की जिम्मेदारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें