Site icon Dainik Savera Times

Ind vs Afg Test Match: शुभमन गिल का शानदार प्रदर्शन, अफगानिस्तान के खिलाफ बनाया शतक

खेल डेस्कः भारतीय क्रिकेट टीम आज न्यू चंडीगढ़ में अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौता टेस्ट मैच खेलने उतरी है। इस टेस्ट मैच में शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 68 गेंदों में अपना नौवां अर्धशतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं।

इसके साथ गिल बतौर कप्तान 1000 टेस्ट रन पूरे करने वाले 11वें भारतीय खिलाड़ी बन गए। उन्होंने अपनी 15वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की, जो सुनील गावस्कर (14 पारियां) के बाद भारत के लिए दूसरी सबसे तेज उपलब्धि है। साथ ही, किसी भारतीय कप्तान द्वारा इस मुकाम तक पहुंचने में लिया गया यह सबसे कम समय (351 दिन) भी है।

इससे पहले केएल राहुल ने भी अफगानिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। राहुल 165 गेंदों में 100 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी शानदार पारी के दौरान 11 चौके लगाए। यह उनके टेस्ट करियर का 12वां शतक रहा।

अभी शुभमन गिल और रिषभ पंत मैदान में मौजूद है। इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला झटका लगा है। यशस्वी को मलिक ने एक जीवनदान दिया था, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सके और सलीम सैफी की गेंद पर विकेट के पीछे जजई को कैच थमा बैठे। यशस्वी 32 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद साई सुदर्शन के रूप में दूसरा झटका लगा है। सुदर्शन और राहुल के बीच दूसरे विकेट के लिए 139 रनों की साझेदारी हुई। सुदर्शन को सलीम सैफी ने अपना शिकार बनाया जो 104 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से 81 रन बनाकर आउट हुए। फिर केएल राहुल 165 गेंदों में 100 रन बनाकर आउट हो गए। भारत का स्कोर 365 रन पर 3 विकेट थे।

Exit mobile version