IND vs AUS 1st T20 Match: भारतीय टीम ने आज अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज किया है. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
हाल ही में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 खत्म हुआ है. इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम को 6 विकेट से हराया था. ऐसे में इस मुकाबले में सूर्या की कप्तानी में भारतीय टीम के पास उस हार का बदला लेने का मौका है।
कंगारू टीम के खिलाफ भारतीय टीम का अपने घर में भी रिकॉर्ड दमदार ही रहा है. दोनों टीमों के बीच भारतीय जमीन पर अब तक 10 मुकाबले खेले गए, जिसमें से 6 में भारत ने जीत दर्ज की है. जबकि 4 मुकाबले ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं. दोनों टीमों के बीच यह 11वां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला है।
टी20 इंटरनेशनल में भारत Vs ऑस्ट्रेलिया
कुल मैच: 26
भारत जीता: 15
ऑस्ट्रेलिया जीता: 10
बेनतीजा: 1
भारत में दोनों टीमों के बीच टी20 रिकॉर्ड
कुल मैच: 10
भारत जीता: 6
ऑस्ट्रेलिया जीता: 4
मैच में ये है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारतीय टीम: ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और मुकेश कुमार.
ऑस्ट्रेलियाई टीम: स्टीव स्मिथ, मैथ्यू शॉर्ट, एरॉन हार्डी, जोश इंग्लिस, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर, कप्तान), सीन एबॉट, नाथन एलिस, जेसन बेहरेनडॉर्फ और तनवीर सांघा.

