Site icon Dainik Savera Times

IND vs AUS: रोहित शर्मा के पहला टेस्ट खेलने पर सबसे बड़ा अपडेट, जसप्रीत बुमराह करेंगे कप्तानी

नयी दिल्ली: भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे।

रोहित शर्मा ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को बताया है कि वह 22 नवंबर को पर्थ में होेने वाले टेस्ट मैच में उपलब्ध नहीं रहें, वह छह दिसंबर से एडिलेड में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे, तथा ऑस्ट्रेलियाई प्राइम मिनिस्टर्स इलेवन के खिलाफ होने वाले दो दिवसीय पिंक बॉल अभ्यास मैच के लिए भी उपलब्ध रहेंगे। रोहित की अनुपस्थिति में टेस्ट टीम के उपकप्तान जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे।

Exit mobile version