Last Updated: November 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

IND vs AUS, Final: फाइनल में हार के बाद आंसू नहीं रोक पाए रोहित-सिराज

November 20, 2023

IND vs AUS, Final: फाइनल में हार के बाद आंसू नहीं रोक पाए रोहित-सिराज

अहमदाबाद: वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को छह विकेट से हरा दिया और छठी बार वनडे विश्व कप अपने नाम किया। वहीं, टीम इंडिया आईसीसी ट्रॉफी का एक दशक लंबा सूखा खत्म करने से चूक गई। पूरे टूर्नामेंट में भारत ने बेहतरीन खेल दिखाया था और अजेय रहते हुए फाइनल में पहुंचा था, लेकिन खिताबी मुकाबले में मिली हार ने सभी फैंस के साथ-साथ खिलाड़ियों का दिल भी तोड़ दिया। भारत की हार के बाद सभी खिलाड़ी मायूस हो गए। कप्तान रोहित शर्मा और मोहम्मद सिराज अपने आंसू नहीं रोक पाए। रोहित तेजी से चलते हुए ड्रेसिंग रूम की तरफ चले गए। वहीं, सिराज को जसप्रीत बुमराह शांत कराते नजर आए। विराट कोहली भी इस हार के बाद बेहद निराश दिखे। खिलाड़ियों की पत्नियां और फैंस भी अपने आंसू नहीं रोक पाए।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें