खेल डेस्क। रोहित शर्मा और विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले को 9 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ तीन मुकाबलों की सीरीज 2-1 पर समाप्त हुई। एडिलेड ओवल में 73 रन की पारी खेलने वाले रोहित शर्मा ने अगले मुकाबले में 121 रन की नाबाद पारी खेलकर फॉर्म में शानदार वापसी की है। दूसरी ओर, सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में शून्य पर आउट होने वाले विराट कोहली ने इस मैदान पर 74 रन की नाबाद पारी खेली। टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 46.4 ओवरों में महज 236 रन पर सिमट गई।
📸📸
A Ro𝙝𝙞𝙩 Sharma special in Sydney ⭐️
Updates ▶ https://t.co/omEdJjQOBf#TeamIndia | #3rdODI | #AUSvIND | @ImRo45 pic.twitter.com/EA9cGdui7G
— BCCI (@BCCI) October 25, 2025
भारत ने जीता मैच
भारत ने तीसरा वनडे नौ विकेट से अपने नाम किया है और साख बचाने में सफलता हासिल की है।
-मैट रेनशॉ – 56 रन (सबसे ज्यादा)
-कप्तान मिचेल मार्श – 41 रन
-बाकी बल्लेबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए और टीम नियमित अंतराल पर विकेट खोती रही।
भारत की ओर से गेंदबाजी प्रदर्शन
-हर्षित राणा – 4 विकेट
-वॉशिंगटन सुंदर – 2 विकेट
-मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और प्रसिद्ध कृष्णा – 1-1 विकेट
Innings Break!
A clinical bowling display from #TeamIndia as Australia are bundled out for 236 runs in the 3rd ODI.
Harshit Rana is the pick of bowlers with 4 wickets to his name.
Scorecard – https://t.co/nnAXESYYUk #TeamIndia #AUSvIND #3rdODI pic.twitter.com/HNAkdZYMQe
— BCCI (@BCCI) October 25, 2025
रोहित शर्मा ने पूरा किया अर्धशतक
रोहित शर्मा ने 21वें ओवर की चौथी गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। ये उनका इस सीरीज में लगातार दूसरा अर्धशतक है। इससे पहले एडिलेड में भी उन्होंने 73 रनों की पारी खेली थी।
भारत को मिला 237 रनों का लक्ष्य
अब भारत के सामने जीत के लिए 237 रनों का लक्ष्य है। यह मैच भारत के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है क्योंकि टीम पहले ही सीरीज हार चुकी है।
शुभमन गिल की कप्तानी की परीक्षा
इस सीरीज में शुभमन गिल पहली बार भारत की कप्तानी कर रहे हैं। वह नहीं चाहेंगे कि उनकी पहली वनडे सीरीज में टीम को एक भी जीत न मिले। इसलिए भारत इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेगा।

