Site icon Dainik Savera Times

IND vs AUS T20 Series 2023: सूर्या की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 रनों से हराकर सीरीज को 4-1 से किया अपने नाम

टीम इंडिया ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए 5वें मुकाबले को जीतकर ऑस्ट्रेलिया से 5 टी20 मैचों की सीरीज 4-1 से जीत ली। क्रिकेट विश्व कप फाइनल में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया से ही फाइनल मुकाबला गंवाया था। फाइनल के चार दिन बाद ही टी20 सीरीज शुरू हुई जिसमें सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने जीत हासिल की। बेंगलुरु टी20 में टीम इंडिया ने श्रेयस अय्यर के अर्धशतक की मदद से पहले खेलते हुए 160 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने बेन के 54 रन की मदद से टक्कर देने की कोशिश की लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन कर ऑस्ट्रेलिया के हाथ से 6 रन से जीत छीन ली।

Exit mobile version