Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

IND vs BAN: आज का मुकाबला होगा भारत और बांग्लादेश के बीच, कौन मारेगा बाजी, जानें कब-कहां देखें मैच

October 19, 2023

IND vs BAN: आज का मुकाबला होगा भारत और बांग्लादेश के बीच, कौन मारेगा बाजी, जानें कब-कहां देखें मैच

वनडे विश्व कप में आज यानि के 19 ओक्टुबर को भारत और बांग्लादेश के बीच मैच होगा। बता दें के लगातार तीन जीत के बाद भारतीय टीम की कोशिश बांग्लादेश को हराकर विश्व कप में लगातार चौथी जीत हासिल करने की होगी।विश्व कप में भारत बनाम बांग्लादेश का मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।

जानकारी के लिए बता दें के ये मैच भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 1:30 बजे होगा। इसे आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर अलग-अलग भाषा में देख सकते हैं। सिर्फ यही नहीं बल्कि विश्व कप के मैच ऑनलाइन आप डिज्नी + हॉटस्टार एप पर देख सकते हैं।

मोबाइल पर आप फ्री में मैच देख सकेंगे। लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर देखने के लिए पैसे देकर सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। इस मैच को लेकर हर कोई बेहद उत्साहित है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

बांग्लादेश: लिटन दास, तंजीद तमीम, मेहदी हसन मिराज, नजमुल हसन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), तौहिद हृदॉय, महमुदुल्लाह, तस्किन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरिफुल इस्लाम।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें