Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

IND vs CAN T20WC 2024: आउटफील्ड गीला होने के कारण भारत और कनाडा का मैच रद्द

June 16, 2024

IND vs CAN T20WC 2024: आउटफील्ड गीला होने के कारण भारत और कनाडा का मैच रद्द

लॉडरहिल : मैच रद्द होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी मिलते हुए। दोनों टीमों को एक एक अंक मिला। भारत सात अंक से ग्रुप ए में शीर्ष पर रहा। अमेरिका (पांच अंक) ग्रुप से क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम रही। कनाडा तीन अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहा। खराब मौसम ने भारत की सुपर आठ के लिए अपनी तैयारी को मजबूत करने की उम्मीदों में बाधा पहुंचायी।

लेकिन ग्रुप चरण के शानदार अभियान के बाद आत्मविश्वास से भरी टीम अगले चरण के लिए कैरेबियाई सरजमीं पर जायेगी। यह आत्मविश्वास मुख्य रूप से तीन ग्रुप मैच में तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन से मिला है जिसमें मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हार्दिक पंड्या और मोहम्मद सिराज ने मिलकर 20 विकेट चटकाये। निश्चित रूप से इन्हें नासाउ काउंटी स्टेडियम मददगार ‘ड्रॉप इन’ पिच मिली और अब आगामी मैचों में उन्हें वेस्टइंडीज में खेलने के लिए पारंपरिक पिचें मिलेंगी।

पिच से निश्चित रूप से मदद मिली लेकिन भारतीय तेज गेंदबाजों ने भी तकनीकी समझ और परिस्थितियों को समझकर उनका फायदा उठाया। अर्शदीप से बेहतर कोई नहीं दिखा। कप्तान रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव द्वारा रन जुटाना सकारात्मक रहा जिसके अलग कारण रहे। रोहित और सूर्यकुमार दोनों ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। जिससे वे अब सुपर आठ में और बेहतर करना चाहेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें