Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ind vs Eng, 4th T20I: इंगलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज हथियाने के इरादे से उतरेगा भारत

January 31, 2025

Ind vs Eng, 4th T20I: इंगलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज हथियाने के इरादे से उतरेगा भारत

पुणो: तेज रफ्तार के सामने संजू सैमसन की कमजोरी और रिंकू सिंह का खराब फॉर्म और फिटनैस इंगलैंड के खिलाफ शुक्रवार को चौथे टी-20 मैच से पहले भारतीय टीम प्रबंधन की चिंता का सबब होगा। राजकोट में तीसरा मैच हारने के बाद भारतीय टीम के पास मुंबई में 2 फरवरी को होने वाले आखिरी मैच से पहले श्रृंखला जीतने का एक और मौका है। सूर्यकुमार यादव की टीम ने कोलकाता और चेन्नई में पहले 2 मैच जीते थे। केरल के विकेटकीपर बल्लेबाज सैमसन ने टी-20 सत्र की शुरुआत बंगलादेश और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 शतक के साथ की। मौजूदा श्रृंखला में उनका स्कोर 26, 5 और 3 रहा है जो चिंता की बात है।

वह 145 किमी की रफ्तार से अधिक वाली गेंदों का सामना नहीं कर पा रहे। इंगलैंड के जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड 145 से 155 किमी की रफ्तार से गेंद डालते हैं जिनकी गति सैमसन के लिए परेशानी का कारण बन गई है। सैमसन मुख्य कोच गौतम गंभीर के पसंदीदा खिलाड़ियों में से है और समझा जा रहा है कि अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप को देखते हुए वह उन पर भरोसा बनाए रखेंगे, लेकिन उन्हें तकनीकी कमियों से पार पाना होगा। रिंकू सिंह की कमर की तकलीफ के कारण 7वें नंबर पर ध्रुव जुरेल को उतारा गया लेकिन वह इस प्रारूप में फिट नहीं हो पा रहे।

भारतीय मध्यक्रम भी इंगलैंड के स्पिनर आदिल रशीद को नहीं खेल पा रहा है और ऐसे में देखना है कि क्या दुबे को मौका मिलता है। तीसरा विकल्प रमनदीप सिंह है जो फिनिशर होने के साथ दुबे से बेहतर तेज गेंदबाज है, लेकिन बेहतरीन तेज गेंदबाजों के सामने उनकी भी परख नहीं हुई है। पुणो: तेज रफ्तार के सामने संजू सैमसन की कमजोरी और रिंकू सिंह का खराब फॉर्म और फिटनैस इंगलैंड के खिलाफ शुक्रवार को चौथे टी-20 मैच से पहले भारतीय टीम प्रबंधन की चिंता का सबब होगा। राजकोट में तीसरा मैच हारने के बाद भारतीय टीम के पास मुंबई में 2 फरवरी को होने वाले आखिरी मैच से पहले श्रृंखला जीतने का एक और मौका है। सूर्यकुमार यादव की टीम ने कोलकाता और चेन्नई में पहले 2 मैच जीते थे।

केरल के विकेटकीपर बल्लेबाज सैमसन ने टी-20 सत्र की शुरुआत बंगलादेश और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 शतक के साथ की। मौजूदा श्रृंखला में उनका स्कोर 26, 5 और 3 रहा है जो चिंता की बात है। वह 145 किमी की रफ्तार से अधिक वाली गेंदों का सामना नहीं कर पा रहे। इंगलैंड के जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड 145 से 155 किमी की रफ्तार से गेंद डालते हैं जिनकी गति सैमसन के लिए परेशानी का कारण बन गई है। सैमसन मुख्य कोच गौतम गंभीर के पसंदीदा खिलाड़ियों में से है और समझा जा रहा है कि अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप को देखते हुए वह उन पर भरोसा बनाए रखेंगे, लेकिन उन्हें तकनीकी कमियों से पार पाना होगा।

रिंकू सिंह की कमर की तकलीफ के कारण 7वें नंबर पर ध्रुव जुरेल को उतारा गया लेकिन वह इस प्रारूप में फिट नहीं हो पा रहे। भारतीय मध्यक्रम भी इंगलैंड के स्पिनर आदिल रशीद को नहीं खेल पा रहा है और ऐसे में देखना है कि क्या दुबे को मौका मिलता है। तीसरा विकल्प रमनदीप सिंह है जो फिनिशर होने के साथ दुबे से बेहतर तेज गेंदबाज है, लेकिन बेहतरीन तेज गेंदबाजों के सामने उनकी भी परख नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें :- लोकसभा में नहीं पास हो सका महिला आरक्षण बिल, विपक्ष ने हक में नहीं डाले वोट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें