भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें और आखिरी टेस्ट का आज पांचवां दिन है। इंग्लैंड को जीत के लिए 35 और रन की जरूरत है, जबकि भारत को चार विकेट चाहिए। इंग्लैंड की टीम सीरीज में 2-1 से आगे है। आज जीत उन्हें सीरीज जीतने में मदद करेगी। वहीं, अगर भारत जीता तो सीरीज बराबरी पर खत्म होगा।
लंदन के ऐतिहासिक ओवल मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 का अंतिम टेस्ट रोमांचक मोड़ पर आ पहुंचा है। मुकाबले के पांचवें और अंतिम दिन भारत सिर्फ दो विकेट दूर है ऐतिहासिक जीत से, जबकि इंग्लैंड को जीत के लिए अब भी 18 रनों की दरकार है। ऐसे में मुकाबला ‘फाइनल-ऑवर थ्रिलर’ में तब्दील हो चुका है।
निर्णायक क्षण: क्या इतिहास रचेगा भारत?
मौजूदा हालात में मैच पूरी तरह संतुलन में है। एक ओर इंग्लैंड को सिर्फ 18 रन बनाने हैं, दूसरी ओर भारत को सिर्फ दो विकेट लेने हैं। जोस टंग और गस एटकिंसन क्रीज पर मौजूद हैं, लेकिन उनके सामने सिराज, बुमराह और कृष्णा की तिकड़ी खड़ी है। अगर भारत यह मुकाबला जीतता है तो यह विदेश में उसकी सबसे शानदार टेस्ट जीतों में से एक मानी जाएगी एक ऐसा मुकाबला जो हर भारतीय क्रिकेट प्रशंसक की यादों में हमेशा जिंदा रहेगा।
सिराज का तूफान, इंग्लैंड की उम्मीदें धराशायी
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने चौथे दिन के आखिरी सत्र में इंग्लिश बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। जब लग रहा था कि जो रूट और हैरी ब्रूक की शतकीय पारियों के बाद इंग्लैंड मुकाबला छीन लेगा, तभी सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने मिलकर खेल का रुख बदल दिया। खासकर सिराज की सटीक लाइन और लैंग्थ ने इंग्लैंड के मध्यक्रम को झकझोर कर रख दिया। उन्होंने लगातार दबाव बनाते हुए अहम विकेट चटकाए, जिससे इंग्लैंड 356/8 के स्कोर पर सिमटने के कगार पर पहुंच गया।
हैरी ब्रुक और जो रूट की शतकीय पारियों के बाद दिन के आखिरी सत्र में प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की शानदार गेंदबाजी से भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्ट बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। सीरीज में 2-1 से आगे इंग्लैंड ने जीत के लिए ओवल मैदान पर रिकॉर्ड 374 रन का पीछा करते हुए रविवार को चौथे दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट पर 339 रन बना लिए हैं।
दिन के आखिरी सत्र में अंपायरों ने लाइट मीटर से प्राकृतिक रोशनी को मापने के बाद खेल को रोकने का इशारा किया। खिलाड़ियों के मैदान से बाहर निकलने के कुछ ही देर बाद तेज बारिश होने लगी और मैदानकर्मियों को पिच को कवर से ढकना पड़ा। इस समय जेमी स्मिथ दो रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे, जबकि ओवरटन ने खाता नहीं खोला था। अंपायरों ने शाम के छह बजे (स्थानीय समय) दिन का खेल खत्म होने की घोषणा कर दी।

