Site icon Dainik Savera Times

तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड जोफ्रा आर्चर को टीम में दे मौका : जेम्स एंडरसन

Ind vs Eng

Ind vs Eng

Ind vs Eng : भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच जीतने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम दूसरे मैच में 336 रनों के बड़े अंतर से हार गई। सीरीज के तीसरे मैच से पहले इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने मेजबान टीम को जोफ्रा आर्चर को अपने पेस अटैक में शामिल करने की सलाह दी है। एंडरसन के मुताबिक मेजबान टीम को तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को शामिल करके एक मौका लेना चाहिए। बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली इंग्लैंड की टीम भारत के खिलाफ यह मैच लॉर्ड्स में खेलेगी।

बराबरी पर 5 मैचों की सीरीज-
भारत ने सीरीज का पहला मैच पांच विकेट से गंवा दिया था, जिसके बाद उसने एजबेस्टन में 336 रनों से जीत दर्ज की। टेस्ट इतिहास में इस मैदान पर भारत की यह पहली जीत थी। फिलहाल पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर है।

2019 से नहीं खेला कोई मैच-
जोफ्रा आर्चर पिछले हफ्ते एजबेस्टन में इंग्लैंड टीम से जुड़े थे। उन्होंने 2019 के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है, लेकिन हाल ही में उन्होंने ससेक्स के लिए प्रथम श्रेणी स्तर पर लाल गेंद से वापसी की है।

एंडरसन ने जोफ्रा को खिलाने पर दिया जोर-
एंडरसन ने कहा, “आप धीरे-धीरे उसके ओवर बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं और उसे सीरीज के आखिरी कुछ मैचों में खिला सकते हैं, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होगी। मुझे लगता है कि वह खेलेगा। उसने ससेक्स के लिए एक मैच खेला है, एजबेस्टन में टीम के साथ था और थोड़ी गेंदबाजी भी की है। मुझे लगता है कि उसे खिलाना चाहिए। यह मैच बहुत महत्वपूर्ण है। इसे ऐसे ही नहीं छोड़ा जा सकता।”

जोफ्रा आर्चर फिट-
हालांकि इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम ने आर्चर की वापसी की गारंटी नहीं दी है, लेकिन उन्होंने कहा है कि दाएं हाथ का यह खिलाड़ी फिट है और चयन के लिए उपलब्ध है। ब्रेंडन मैकुलम ने कहा, “जोफ्रा फिट दिख रहा है। वह मजबूत दिख रहा है। वह खेलने के लिए तैयार दिख रहा है। जोफ्रा भी उत्साहित है। वह स्पष्ट रूप से अपनी चोटों और टेस्ट क्रिकेट से अनुपस्थिति से उबर चुका है। उन्होंने कहा, “हम सभी जानते हैं कि जोफ्रा टेस्ट क्रिकेट में क्या हासिल करने में सक्षम है। हमें उम्मीद है कि जब उसके लिए अवसर आएगा, तो वह फिर से उस स्तर को प्राप्त करने और उसमें सुधार करने में सक्षम होगा।’

लॉर्ड्स टेस्ट के लिए टीम घोषित-
एजबेस्टन टेस्ट हारने के कुछ घंटों बाद इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट के लिए 16 खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की। इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट के लिए अपनी टीम में तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को शामिल किया है।

तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम-
बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टोंग और क्रिस वोक्स।

Exit mobile version