Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

IND vs ENG: इंग्लैंड को चौथे टेस्ट के दौरान लगा बड़ा झटका, रेहान अहमद निजी कारणों से लौटा अपने देश

February 24, 2024

IND vs ENG: इंग्लैंड को चौथे टेस्ट के दौरान लगा बड़ा झटका, रेहान अहमद निजी कारणों से लौटा अपने देश

रांची: इंग्लैंड के युवा लेग स्पिनर रेहान अहमद आपात पारिवारिक कारणों से स्वदेश लौट रहे हैं और भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के बाकी मैच नहीं खेल सकेंगे। 19 वर्ष के रेहान ने पहले तीन टेस्ट में 44 की औसत से 11 विकेट लिये हैं जिनमें विशाखापत्तनम में दूसरे टेस्ट में छह विकेट शामिल हैं । इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में कहा ,‘‘ रेहान अहमद निजी कारणों से तुरंत प्रभाव से स्वदेश लौटेंगे। वह भारत वापिस नहीं आयेंगे । उनकी जगह किसी और को टीम में शामिल नहीं किया गया है ।’’ चौथे टेस्ट के लिये इंग्लैंड टीम में रेहान की जगह शोएब बशीर को शामिल किया गया ।

पांच मैचों की श्रृंखला का एक ही मैच बाकी है और इंग्लैंड के पास टीम में टॉम हार्टली के रूप में एक और स्पिनर है जिन्होंने अब तक 16 विकेट लिये हैं । पाकिस्तानी मूल के रेहान को तीसरे टेस्ट के लिये यूएई से यहां आने पर वीजा की दिक्कतें झेलनी पड़ी थी । वह एकल प्रवेश वीजा लेकर आये थे लेकिन श्रृंखला के बीच में ब्रेक पर यूएई जाने पर उसकी मियाद खत्म हो गई । यहां दोबारा आने पर उन्हें राजकोट हवाई अड्डे पर रोका गया जिसके बाद भारत सरकार और बीसीसीआई के दखल देने पर मामला सुलझा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें