Site icon Dainik Savera Times

IND vs ENG: भारतीय टीम को मिला नया बैटिंग कोच, सितांशु कोटक संभालेंगे जिम्मेदारी

मुम्बई: सितांशु कोटक को सीमित ओवरों की सीरीज और चैंपियंस से पहले आगामी 22 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली घरेलू श्रृंखला के लिए टीम का बल्लेबाजी कोच बनाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सौराष्ट्र के पूर्व बल्लेबाज सितांशु कोटक भारत के बल्लेबाजी कोच बनने को तैयार हैं। वह मुख्य कोच गौतम गंभीर के कोचिंग स्टाफ के पांचवें सहायक सदस्य होंगे। 52 वर्षीय कोटक को 20 साल के प्रथम श्रेणी क्रिकेट का अनुभव है। उन्होंने 2013 में संन्यास लिया था। वह 2019 से ही एनसीए में एक बल्लेबाजी कोच के तौर पर जुड़े हैं।

उन्होंने इंडिया ए के कई दौरों पर प्रमुख कोच की भी भूमिका निभाई है। वह 2023 में आयरलैंड दौरे पर भारत की सीनियर टीम के भी कोच थे।

उल्लेखनीय है कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मिली करारी हार के बाद पिछले सप्ताह भातीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक समीक्षा बैठक बुलाई थी। बैठक में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बल्लेबाजी कोच रखने का सुझाव दिया था।

ये भी पढ़ें: पंजाब पुलिस का इंटरनेशनल गैंगस्टर नेटवर्क पर एक्शन, अवैध हथियारों सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

Exit mobile version