Ind vs Eng : भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू होगी। 4 अगस्त तक चलने वाली इस सीरीज में कुल पांच मैच खेले जाने हैं। वैसे तो रिकॉर्ड्स के मामले में सचिन तेंदुलकर अक्सर टॉप पर नजर आते हैं, लेकिन अगर आप भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट देखेंगे तो आपको वह नहीं मिलेंगे। जी हां, यह पढ़कर आपको हैरानी होगी, लेकिन यह सच है। तेंदुलकर इस लिस्ट में टॉप बल्लेबाज नहीं हैं, लेकिन यहां एक इंग्लिश खिलाड़ी है जो उनसे ऊपर है।
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज-
1. जो रूट: इस महान इंग्लिश बल्लेबाज ने 2012 से 2024 तक भारत के खिलाफ कुल 30 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 55 पारियों में 58.08 की औसत से 2846 रन बनाए। इस दौरान रूट के बल्ले से 10 शतक और 11 अर्धशतक देखने को मिले हैं।
2. सचिन तेंदुलकर: 1990 से 2012 तक इस दिग्गज भारतीय बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ 32 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 51.73 की औसत से कुल 2535 रन बनाए। इस दौरान मास्टर ब्लास्टर ने सात शतक और 13 अर्धशतक लगाए।
3. सुनील गावस्कर: इस सूची में मास्टर ब्लास्टर दूसरे स्थान पर हैं, जबकि लिटिल मास्टर तीसरे स्थान पर हैं। सुनील गावस्कर ने 1971 से 1986 के बीच इंग्लैंड के खिलाफ 38 टेस्ट खेले। इस दौरान गावस्कर ने चार शतक और 16 अर्धशतक लगाए, 38.20 की औसत से 2483 रन बनाए।
4. एलिस्टर कुक: इंग्लैंड के इस पूर्व कप्तान ने 2006 से 2018 तक भारत के खिलाफ 30 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान कुक ने 54 पारियों में 47.66 की औसत से 2431 रन बनाए हैं। कुक ने भारत के खिलाफ अपने टेस्ट करियर में सात शतक और नौ अर्धशतक लगाए हैं।
5. विराट कोहली: टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले चुके कोहली ने 2012 से 2022 के बीच इंग्लैंड के खिलाफ 28 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान कोहली ने 42.36 की औसत से 1991 रन बनाए हैं। कोहली ने इस टीम के खिलाफ पांच शतक और 9 अर्धशतक लगाए हैं।

