Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

IND vs ENG ODI series: वनडे में किस टीम का पलड़ा रहा है भारी, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

July 13, 2026

IND vs ENG ODI series: वनडे में किस टीम का पलड़ा रहा है भारी, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

IND vs ENG ODI series: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज मंगलवार (14 जुलाई) से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। टी20 सीरीज में मिली शर्मनाक हार का हिसाब भारतीय टीम वनडे में चुकता करना चाहेगी।

भारतीय टीम का पलड़ा वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ भारी रहा है। दोनों देशों के बीच अब तक कुल 110 एकदिवसीय मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 61 में जीत टीम इंडिया के हाथ लगी है। वहीं, इंग्लैंड ने 44 मैच जीते हैं। 2 मुकाबले टाई रहे हैं, जबकि तीन मैचों का नतीजा नहीं निकल सका है। भारत ने इंग्लैंड में अब तक कुल 44 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 18 में जीत मिली है, तो 23 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच टाई रहा है और 2 मुकाबलों का नतीजा नहीं निकल सका है।

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: विराट के निशाने पर सचिन का ये बड़ा रिकॉर्ड, करना होगा सिर्फ ये काम

 

टी20 सीरीज में निराशाजन प्रदर्शन
टी20 सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। ऐसे में वनडे में टीम इंडिया बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। वनडे टीम की कमान शुभमन गिल संभालते हुए नजर आएंगे। वहीं, रोहित शर्मा और विराट कोहली के आने से भारतीय बल्लेबाजी क्रम वनडे में कहीं ज्यादा संतुलित नजर आ रहा है। मध्यक्रम की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन और अक्षर पटेल के कंधों पर होगी। वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर और नीतीश कुमार रेड्डी ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

जसप्रीत बुमराह की हुई वापसी
वनडे सीरीज में तेज गेंदबाजी की अगुवाई जसप्रीत बुमराह करते हुए नजर आएंगे। बुमराह का साथ देने के लिए प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और गुरनूर बरार को चुना गया है। हर्षित चोट के चलते वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी कुलदीप यादव संभालते हुए नजर आ सकते हैं, जबकि रवि बिश्नोई को भी टीम में शामिल किया गया है। वरुण चक्रवर्ती चोट के चलते इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे।

ये भी पढ़ें- 18 साल बाद CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग, एक सुनहरे दौर का हुआ अंत

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें