IRE vs IND T20 2023: भारत और आयरलैंड का टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला टीम इंडिया ने 33 रन से जीत लिया है। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 185/5 रन बनाए। इसके चलते आयरलैंड की टीम 152 रन ही बना पाई और मैच हार गई।
भारत के लिए सबसे ज्यादा 58 रन ऋतुराज गायकवाड़ ने बनाए। वहीं, संजू सैमसन ने 40 रन की बनाये। अंत के दो ओवरों में रिंकू सिंह और शिवम दुबे ने 42 रन जोड़कर भारत का स्कोर 185 रन तक पहुंचा दिया। रिंकू सिंह 38 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, शिवम दुबे 22 रन बनाकर नाबाद रहे। आयरलैंड के बैरी मैकार्थी ने दो विकेट लिए। मार्क अडायर, बेंजामिन व्हाइट और क्रैग यंग ने एक-एक विकेट लिए।

