Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

IND vs NAM: बल्लेबाज या गेंदबाज? कौन दिखाएगा दम, जानें आज के मैच की पिच रिपोर्ट

February 12, 2026

IND vs NAM: बल्लेबाज या गेंदबाज? कौन दिखाएगा दम, जानें आज के मैच की पिच रिपोर्ट

IND vs NAM: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 18वें मुकाबले में आज नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और नामीबिया की टीमें भिड़ेंगी। ग्रुप चरण का यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए लय बनाए रखने का अवसर है, जबकि नामीबिया के लिए टूर्नामेंट में वापसी का अहम मौका।

भारत ने अपने पहले मैच में अमेरिका को हराया था, हालांकि मुकाबला उम्मीद से ज्यादा कड़ा रहा। वहीं नामीबिया को 10 फरवरी को इसी मैदान पर नीदरलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। खास बात यह है कि यह नामीबिया का इस टूर्नामेंट में इकलौता डे-नाइट मैच है, क्योंकि उनके बाकी मुकाबले दोपहर में खेले जाएंगे।

ये भी पढ़ें- बुमराह के पास भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ने का बड़ा मौका, रिकॉर्ड से मात्र इतने विकेट है दूर

कैसी होगी अरुण जेटली स्टेडियम की पिच?

हाल ही में इसी मैदान पर खेले गए नामीबिया बनाम नीदरलैंड मैच में 157 रन का लक्ष्य डच टीम ने 12 गेंद शेष रहते आसानी से हासिल कर लिया था। इससे संकेत मिलता है कि पिच बल्लेबाजों के अनुकूल हो सकती है।

हालांकि आज का मुकाबला फ्लडलाइट्स में खेला जाएगा। रात के समय ओस का प्रभाव देखने को मिल सकता है, जिससे गेंदबाजों – खासतौर पर स्पिनरों को चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस मैच के लिए ताज़ा पिच तैयार की गई है, जो शुरूआत में अच्छी बल्लेबाजी सतह दे सकती है।

अब तक इस मैदान पर 15 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें पहली पारी का औसत स्कोर 145 रन रहा है। आंकड़े बताते हैं कि यहां लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों को ज्यादा सफलता मिली है।

अरुण जेटली स्टेडियम के T20I आंकड़े

कुल मैच: 15
पहले बल्लेबाजी कर जीत: 5
पहले गेंदबाजी कर जीत: 10
सबसे बड़ा सफल रन चेज: 212/3 (साउथ अफ्रीका vs भारत)

ये भी पढ़ें- लॉ कॉलेज में लड़की को गोली मारने वाले लड़के की हुई मौत, डॉक्टरों ने कहा- सांस लेने में दिक्कत के कारण…

इन आंकड़ों को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।

संभावित टीमें –

भारत:
ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर।

नामीबिया:
लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्रिलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रुबेन ट्रम्पेलमैन, डिलन लाइचर, विलेम म्यबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज, मैक्स हींगो, मलान क्रूगर, बेन शिकोंगो, जैक ब्रासेल, जान बाल्ट।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें