Site icon Dainik Savera Times

IND vs NED: अहमदाबाद में कौन किस पर रहेगा हावी? बल्लेबाज करेंगे कमाल या गेंदबाज दिखाएंगे जलवा, जानें पिच रिपोर्ट

IND vs NED

IND vs NED

IND vs NED: T20 वर्ल्ड कप में आज भारत और नीदरलैंड्स आमने-सामने होंगे, लेकिन मुकाबले से पहले सबसे बड़ी चर्चा पिच को लेकर है। क्या अहमदाबाद की सतह पर एक बार फिर चौकों-छक्कों की बरसात होगी या गेंदबाज मैच पर हावी रहेंगे? चार साल बाद दोनों टीमें टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भिड़ेंगी। पिछली बार 2022 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर दोनों का सामना हुआ था।

अब मुकाबला खेला जाएगा अहमदाबाद के प्रतिष्ठित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में, जहां टीम इंडिया लगातार चौथी जीत दर्ज कर ग्रुप स्टेज का अंत दमदार अंदाज में करना चाहेगी।

ये भी पढ़ें- नीदरलैंड के साथ मैच में भारतीय टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव? क्या अर्शदीप को मिलेगा मौका या कोई और होगा टीम में शामिल

 

ग्रुप समीकरण और दांव पर उम्मीदें
ग्रुप A में शीर्ष पर काबिज भारत पहले ही सुपर-8 में पहुंच चुका है, लेकिन टीम की नजरें जीत की लय बरकरार रखने पर होंगी। वहीं नीदरलैंड्स के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा है। अमेरिका के खिलाफ 93 रन की हार के बाद उनके नेट रन रेट पर असर पड़ा है। हालांकि टी20 क्रिकेट की अनिश्चितता को देखते हुए डच टीम किसी बड़े उलटफेर की उम्मीद जरूर करेगी।

पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों का स्वर्ग?
अहमदाबाद की पिच इस टूर्नामेंट में अब तक बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है। यहां खेले गए तीन मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 213, 187 और 175 रन बनाए हैं। इससे साफ है कि सतह सपाट है और गेंद बल्ले पर अच्छे से आ रही है।

अगर भारत टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करता है, तो 200 से अधिक का स्कोर फिर देखने को मिल सकता है। यही मैदान इस वर्ल्ड कप के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक का गवाह भी बना, जब साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच डबल सुपर ओवर का ऐतिहासिक मैच खेला गया था।

ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज के लिए इस धाकड़ बल्लेबाज़ को भारतीय टीम में किया गया शामिल

 

आंकड़ों में अहमदाबाद

कुल T20I मैच: 14
पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत: 9
पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की जीत: 5

आंकड़े बताते हैं कि यहां लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं रहा है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि अहमदाबाद की पिच पर फिर रनों की बारिश होती है या कोई चौंकाने वाला नतीजा सामने आता है। फैसला आज मैदान पर होगा।

Exit mobile version