Site icon Dainik Savera Times

IND vs NZ 1st Test: न्यूजीलैंड के टॉप ऑर्डर की उड़ी धज्जियां, निकोलस-फिलिप्स ने बचाई लाज

IND vs NZ 1st Test

IND vs NZ 1st Test

IND vs NZ 1st Test: T20 और वनडे सीरीज के बाद न्यूजीलैंड और भारत के बीच गुरुवार से 2 टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत हो गई है। वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन चाय तक न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर 140 रन बना लिए हैं।

टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी चुनी थी। न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पारी की शुरुआत करने उतरे कप्तान टॉम लैथम और डेवन कोनवे जल्दी आउट हो गए। लैथम 0 और कोनवे 4 के स्कोर पर आउट हुए।

लगातार विकेट गिरने से बढ़ी टीम की मुश्किलें
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए हेनरी निकोलस ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन रचिन रवींद्र (15), डेरिल मिशेल (1) और विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल (5) के विकेट गिरने से टीम की मुश्किलें बढ़ गईं।

ये भी पढ़ें-  Aaj ka mausam 19 Nov 2026: दिल्ली से UP-राजस्थान तक बदलेगा मौसम, कई राज्यों में छाएगा घना कोहरा, यहां होगी बारिश

 

70 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा चुकी मेजबान टीम को निकोलस और सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए ग्लेन फिलिप्स ने संभाला है। दोनों ने पहले दिन चाय तक टीम को और झटका नहीं लगने दिया।

फिलिप्स और निकोलस 70 रन की साझेदारी
चाय तक न्यूजीलैंड का स्कोर 49 ओवर में 5 विकेट पर 140 रन है। फिलिप्स और निकोलस 70 रन की साझेदारी कर चुके हैं। निकोलस 135 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 66 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि फिलिप्स 66 गेंदों पर 42 रन बनाकर नाबाद हैं।

भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने अब तक कीवी बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा ली है। बुमराह ने 12 ओवर की गेंदबाजी में 31 रन देकर 3 विकेट लिए हैं। अंशुल कंबोज और आकाशदीप को 1-1 विकेट मिला है।

भारत के 2 बड़े खिलाड़ियों को टीम में नहीं मिली जगह
इससे पहले भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बड़े खिलाड़ियों को जगह नहीं दी है। भारत की प्लेइंग इलेवन में दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का नाम नहीं है। उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर खेल रहे हैं। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं हैं।

Exit mobile version