Site icon Dainik Savera Times

IND vs NZ: रायपुर में रोमांच का इंतज़ार… भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच होगी भिड़ंत, जानिए LIVE स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी

IND vs NZ 2nd T20I LIVE Streaming

IND vs NZ 2nd T20I LIVE Streaming

IND vs NZ 2nd T20I LIVE Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज़ का दूसरा मुकाबला आज रायपुर में खेला जाएगा। नागपुर में खेले गए पहले मैच में दमदार जीत के बाद टीम इंडिया 1-0 से आगे है और अब उसकी कोशिश बढ़त को और मज़बूत करने की होगी। वहीं कीवी टीम इस मैच में वापसी के इरादे से उतरेगी।

पहले टी20 में भारत का ऑलराउंड शो

सीरीज़ के पहले मुकाबले में भारतीय टीम हर मोर्चे पर हावी नजर आई. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 238 रन ठोक दिए। ओपनर अभिषेक शर्मा ने विस्फोटक अंदाज़ में 35 गेंदों पर 84 रन बनाकर मैच का रुख शुरू में ही भारत की ओर मोड़ दिया। अंतिम ओवरों में रिंकू सिंह ने नाबाद 44 रन (20 गेंद) की तेज़ पारी खेलकर स्कोर को और विशाल बना दिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 190 रन तक ही पहुंच सकी। ग्लेन फिलिप्स ने 78 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने बाकी बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं पाए।

ये भी पढ़ें : जालंधर में रातोंरात बदला मौसम, ओलावृष्टि और बारिश से बढ़ी सर्दी, 6 डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान

रायपुर की पिच पर किसका पलड़ा भारी?

दूसरा टी20 मुकाबला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिन गेंदबाज भी असरदार हो सकते हैं। ऐसे में एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले की पूरी उम्मीद है।

मैच और टॉस का समय

मैच शुरू: शाम 7:00 बजे (IST)
टॉस: शाम 6:30 बजे (IST)

LIVE मैच कहां देखें?

टीवी पर इस मुकाबले का सीधा प्रसारण Star Sports Network के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा।

मोबाइल और ऑनलाइन LIVE स्ट्रीमिंग

जो फैंस मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप पर मैच देखना चाहते हैं, वे Jio Hotstar ऐप और वेबसाइट के जरिए भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे टी20 का लाइव आनंद ले सकते हैं।

Video : शिमला की सड़कों पर बर्फबारी से लगा लम्बा जाम,कई बसें गाड़ियां फंसी

संभावित टीम स्क्वॉड

भारत:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन, रवि बिश्नोई

न्यूजीलैंड:
मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, ज़ैक फॉल्क्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, बेवॉन जैकब्स, डैरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम रॉबिन्सन, ईश सोढ़ी, क्रिस्टियन क्लार्क

Exit mobile version