Site icon Dainik Savera Times

IND vs NZ 2nd Test day 3: मैच पर न्यूजीलैंड की पकड़ मजबूत, हासिल की 243 रन की बढ़त, क्रीज पर जमे रचिन रविंद्र और मिचेल

IND vs NZ 2nd Test day 3

IND vs NZ 2nd Test day 3

IND vs NZ 2nd Test day 3: हेगली ओवल के मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने शिकंजा कस लिया है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 3 विकेट खोकर 133 रन बना लिए हैं।

न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रनों की हो चुकी है और अभी टीम के सात विकेट बचे हुए हैं। हालांकि, दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान टॉम लाथम महज 8 रन बनाने के बाद जसप्रीत बुमराह की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स ने मिलकर 41 रन जोड़े। निकोल्स 22 रन बनाने के बाद बुमराह का दूसरा शिकार बने।

ये भी पढ़ें- टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका, दूसरी पारी में मैदान पर नहीं उतरेंगे आकाश दीप, फर्स्ट इनिंग में झटके थे 5 विकेट

 

रचिन और मिचेल ने संभाली पारी
डेवोन कॉनवे ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 97 गेंदों में 51 रन बनाने के बाद वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर यशस्वी जायसवाल को कैच देकर पवेलियन लौटे। कॉनवे ने अपनी पारी में 6 चौके लगाए। हालांकि, इसके बाद रचिन रविंद्र और डेरिल मिचेल की जोड़ी ने न्यूजीलैंड को कोई और झटका नहीं लगने दिया। रचिन और मिचेल चौथे विकेट के लिए 40 रनों की अटूट साझेदारी निभा चुके हैं। रचिन 46 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि डेरिल मिचेल 5 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। गेंदबाजी में भारत की तरफ से बुमराह ने दो विकेट चटकाए, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने एक विकेट अपने नाम किया।

246 रन बनाकर सिमटी भारतीय टीम
इससे पहले, भारत की पूरी टीम पहली इनिंग में 246 रन बनाकर सिमटी। टीम की तरफ से ध्रुव जुरेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 88 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। उन्होंने आठवें विकेट के लिए आकाश दीप के साथ मिलकर 46 रनों की साझेदारी निभाई, जबकि 9वें विकेट के लिए गुरनूर बरार संग मिलकर 64 रन जोड़े।

आकाश ने 29 रनों का योगदान दिया, जबकि केएल राहुल ने 25 रन बनाए। न्यूजीलैंड की तरफ से गेंदबाजी में काइल जेमीसन ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके, तो नाथन स्मिथ, मैट हेनरी और जैकब डफी ने दो-दो विकेट निकाले। पहली पारी के आधार पर न्यूजीलैंड ने 110 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की। पहली इनिंग में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 356 रन बनाकर सिमटी थी।

Exit mobile version