Site icon Dainik Savera Times

भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, टीम में 3 बदलाव, न्यूजीलैंड ने बदल डाले आधा दर्जन खिलाड़ी

IND vs NZ 4th ODI

IND vs NZ 4th ODI

IND vs NZ 4th ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे मुकाबला बे ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं। ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन और कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। टॉस जीतने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे। हमारा लक्ष्य टारगेट का पीछा करना है। पिच काफी सूखी लग रही है। स्थिति को समझना जरूरी है। हम इस मैच को एक नॉकआउट मुकाबले की तरह ले रहे हैं। ऋतुराज, ईशान किशन और कुलदीप टीम में शामिल हैं।”

न्यूजीलैंड की टीम में बड़े बदलाव
टॉस हारने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा, “क्रिकेट के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया लग रहा है। पिच में पेस और बाउंस होगा। यह पिच थोड़ी सूखी लग रही है। हमारी प्लेइंग इलेवन में छह बदलाव हैं। खिलाड़ियों को मौका मिलना अच्छी बात है। मुझे लगता है कि यह हमारी योजना का ही एक हिस्सा है।” पांच मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम अभी 2-0 से आगे चल रही है। सीरीज का तीसरा मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था।

पहले 2 मैचों में भारत ने दर्ज की जीत
वहीं, दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 रन से जीत दर्ज की थी। सीरीज के ओपनिंग मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया था। वनडे सीरीज में टीम इंडिया के गेंदबाजों का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। खासतौर पर गुरनूर बरार ने अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है और वह तीन मैचों में अब तक 7 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। वहीं, अंशुल कंबोज और अर्शदीप सिंह भी प्रभावशाली रहे हैं।

दूसरी ओर, न्यूजीलैंड के बल्लेबाज वनडे सीरीज में अब तक संघर्ष करते हुए दिखाई दिए हैं। न्यूजीलैंड की टीम पहले दो वनडे मैचों में 200 रनों का आंकड़ा पार करने में नाकाम रही है। हालांकि, टीम के गेंदबाज दूसरे वनडे में जरूर अच्छी लय में दिखाई दिए थे।

भारत की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार और अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), विल यंग, निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, मैट हेनरी और मैथ्यू फिशर।

Exit mobile version