Site icon Dainik Savera Times

चौथे T20 मैच से पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण ये खिलाड़ी हुआ बाहर

IND vs NZ 4th T20I

IND vs NZ 4th T20I

IND vs NZ 4th T20I: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन चोट के चलते भारत के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के बचे हुए दो मैचों से बाहर हो गए हैं।

दूसरे टी20 मैच के दौरान फर्ग्यूसन को अपनी दाहिनी पिंडली में दर्द महसूस हुआ था। इसके बाद में स्कैन से पता चला कि वहां हल्का टियर (मांसपेशी में खिंचाव या चोट) है। उन्हें मैदान पर वापसी करने के लिए ठीक होने में लगभग एक और हफ्ता लग सकता है। फर्ग्यूसन की जगह पर मैट फिशर को न्यूजीलैंड के टी20 स्क्वॉड में शामिल किया गया है।

मैट हेनरी भी हुए थे चोट का शिकार
दूसरे टी20 के दौरान मैट हेनरी की दाईं जांघ (क्वाड्रिसेप) में दर्द हुआ था, जिसके बाद उनकी जांच की गई। स्कैन से पता चला है कि उन्हें हल्का टियर (मांसपेशियों में हल्का खिंचाव) है, जिससे ठीक होने में एक से दो सप्ताह का समय लगेगा। न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने कहा, “हम लॉकी और मैट हेनरी के लिए बहुत दुखी हैं। चोटें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का एक हिस्सा हैं, लेकिन जब आपको मैच छोड़ना पड़े तो यह स्थिति बिल्कुल भी आसान नहीं होती।”

ये भी पढ़ें- Tiger Shroff firing case: मारना नहीं, सिर्फ डराना था मकसद… आरोपियों से पूछताछ में सलमान खान का नाम भी आया सामने

 

वनडे मैचों में निभाएंगे अहम भूमिका
उन्होंने कहा, “मैट के लिए अच्छी बात यह है कि गर्मियों के अपने व्यस्त शेड्यूल को देखते हुए वह पहले से ही बाकी टी20 मैचों से बाहर रहने वाले थे और हमें उम्मीद है कि वह वनडे मैचों में अहम भूमिका निभाएंगे। मुझे पता है कि लॉकी फर्ग्यूसन कल ईडन पार्क में दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम के सामने खेलने के लिए बहुत उत्साहित थे, लेकिन वह वनडे मुकाबलों में वापसी करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।”

भारत को मिली अजेय बढ़त
पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम पहले ही 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। तीसरे टी20 में टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 198 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए थे। हालांकि, भारतीय टीम ने वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा के तूफानी पारी के बूते लक्ष्य को सिर्फ 13.2 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। वैभव ने 19 गेंदों में 45 रन बनाए, जबकि अभिषेक ने महज 38 गेंदों में 113 रनों की विस्फोटक पारी खेली।

Exit mobile version