IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार को बताया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले के लिए भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन टीम से बाहर हो गए हैं। ईशान को जांघ के पास की मांसपेशियों (दाएं एडक्टर) में हल्की चोट लगी है।
ईशान किशन की जगह पर कुमार कुशाग्र को टीम में कवर के तौर पर शामिल किया गया है। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने एक विज्ञप्ति में बताया कि कुशाग्र, जो अभी भारत ए टीम के साथ क्राइस्टचर्च में हैं, दूसरे टी20 इंटरनेशनल के लिए भारतीय टीम से जुड़ेंगे। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ईशान किशन की स्थिति पर लगातार नजर रखेगी। ईशान को यह चोट सीरीज के पहले टी20 इंटरनेशनल मैच के दौरान लगी थी, जिसमें भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज की थी।
ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, इंडिया A के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छूने में रहे नाकाम
BCCI ने अपने बयान में कहा, “ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले से बाहर हो गए हैं। उन्हें सीरीज के पहले टी20 इंटरनेशनल मैच के दौरान दाएं एडक्टर में हल्की चोट लग गई थी। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है।”
सीरीज के पहले मैच में ईशान नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने आए थे, जबकि तिलक वर्मा नंबर 3 पर उतरे थे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने बैटिंग ऑर्डर में बदलाव के बारे में बताते हुए कहा कि विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान को जांघ के ऊपरी हिस्से में चोट लगी थी। दूसरे टी20 में ईशान के न खेलने से युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए प्लेइंग 11 में जगह बनाने का मौका बन सकता है।
कोटक ने पत्रकारों से कहा, “मैंने भी कई तरह की अटकलें सुनी हैं। बैटिंग ऑर्डर में बदलाव इसलिए किया गया था क्योंकि ईशान को जांघ के ऊपरी हिस्से में चोट लगी थी। अगर ईशान पूरी तरह ठीक नहीं होते हैं- जिस पर मेडिकल टीम सलाह देगी- और नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह वैभव (सूर्यवंशी) को निश्चित रूप से मौका मिल सकता है। वह सबसे मजबूत दावेदारों में से एक हैं।”
ये भी पढ़ें- UP में हाफ एनकाउंटर; मुठभेड़ मे दो बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
दूसरे टी20 के लिए भारत की टीम:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर)।

