Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

IND vs NZ: मैच में विराट के शानदार प्रदर्शन पर वाइफ अनुष्का ने शानदार तरीके से किया स्पोर्ट

October 23, 2023

IND vs NZ: मैच में विराट के शानदार प्रदर्शन पर वाइफ अनुष्का ने शानदार तरीके से किया स्पोर्ट

रविवार को धर्मशाला में इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड का मैच था जो के बेहद रोमांच से भरा था। इंडियन टीम ने 48 ओवर में 6 विकेट गंवाकर मैच अपने नाम कर लिया है। ऐसे में विराट कोहली की वाइफ नुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर उनके प्रदर्शन की सराहना भी की।

उन्होंने आईसीसी द्वारा एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो छक्का मारने की कोशिश में विराट कोहली के पकड़े जाने का है। उन्होंने लिखा, हमेशा आप पर गर्व है। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने विराट कोहली को ‘तूफानी पीछा करने वाला’ कहा।

विराट की बहन ने भी बधाई देते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर मैच के दौरान विराट कोहली की एक पिक्चर डाली और लिखा, “गर्व।” मैच की बात करें तो भारत ने न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। मेन इन ब्लू ने अच्छी शुरुआत की और पावरप्ले में कीवीज को 19/2 पर रोक दिया, लेकिन मिशेल और रचिन रवींद्र (87 गेंदों में 75, छह चौकों और एक छक्के की मदद से) के बीच 159 रनों की साझेदारी ने न्यूजीलैंड को खेल में वापस लाने में मदद की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें