Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के मेन्स क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक अंदाज में 19 रनों से हरा दिया। भारतीय टीम ने इस जीत के साथ लगातार बैक टू बैक एशियन गेम्स में दूसरा गोल्ड मेडल जीता। अभिषेक शर्मा (61), तिलक वर्मा (नाबाद 51) और शिवम दुबे (27 रन/ दो विकेट) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने शनिवार को एशियाई खेल 2026 की क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी को 19 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया।
212 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान के लिए कप्तान साहिबजादा फरहान और माज सदाकत की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 33 रन जोड़े। चौथे ओवर में वॉशिंगटन सुदंर ने साहिबजादा फरहान (10) को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। अगले ही ओवर में अक्षर पटेल ने उस्मान खान (तीन) रन का शिकार कर लिया।
पाकिस्तान का तीसरा विकेट सातवें ओवर में माज सदाकत (23) रन के रूप में गिरा। इसके बाद हसन नवाज और सैम अयूब की जोड़ी ने पाकिस्तान की पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट लिए 87 रन जोड़कर पाकिस्तान की मैच में वापसी कराई। 15वें ओवर में शिवम दुबे ने सैम अयूब (29) को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया।
18वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने अब्दुल समद (नौ) रन को आउट कर पाकिस्तान को पांचवां झटका दिया। इस दौरान हसन नवाज एक छोर थामे तेजी के साथ रन बनाते रहे। शिवम दुबे ने उन्हें मैच की आखिरी गेंद पर विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों कैच आउट कराया। उन्होंने 51 गेंदों में पांच चौके और सात छक्कों की मदद से (96) रनों की पारी खेली। पाकिस्तान की टीम निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 192 रन ही बना सकी और मुकाबला 19 रनों से हार गई। भारत के लिए शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिये।
इससे पहले आज यहां अभिषेक शर्मा (61) और तिलक वर्मा (नाबाद 51) की आतिशी अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ने पाकिस्तान को जीत के लिए 212 रनों का लक्ष्य दिया था। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को तीसरे ओवर की पहली गेंद पर वैभव सूर्यवंशी (15) रन के रूप में पहला झटका लगा। अगले ही ओवर में संजू सैमसन (दो) रन बनाकर पवेलियन लौट गये। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभिषेक शर्मा के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी हुई।
आठवें ओवर में अराफात मिन्हास ने अभिषेक शर्मा को स्टंप आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। अभिषेक ने 28 गेंदों में तीन चौके और सात छक्के उड़ाते हुए (61) रनों की पारी खेली।13वें ओवर में इशान किशन (20) रन और अगले ओवर में श्रेयस अय्यर (21) रन बनाकर आउट हुये। शिवम दुबे ने 15 गेंदों में दो चौके और दो छक्के उड़ाते हुए (27) रनों की पारी खेली।भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 211 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। तिलक वर्मा ने 22 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के उड़ाते हुए (नाबाद 51) रनों की पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से अराफात मिन्हास और अहमद दनियाल ने दो-दो विकेट लिये। सैम अयूब और अबरार अहमद ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन के रूप में शुरुआती 2 विकेट 51 रन पर खो दिए थे। वैभव 9 गेंदों पर 15 और सैमसन 4 गेंदों पर 2 रन बनाकर आउट हुए। पारी की शुरुआत करने आए अभिषेक शर्मा क्रीज पर डटे थे और रन गति को बनाए हुए थे। अभिषेक ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 42 रन जोड़कर टीम का स्कोर 93 तक पहुंचाया। अभिषेक तीसरे विकेट के रूप में 28 गेंदों पर 7 छक्के और 3 चौकों की मदद से 61 रन की पारी खेलकर आउट हुए। श्रेयस अय्यर ने 24 गेंदों पर 21 और ईशान किशन ने 18 गेंदों पर 20 रन की पारी खेली।
Innings Break!
Superb contributions all through the order take #TeamIndia to 2️⃣1️⃣1️⃣/6 in the Gold Medal contest 💪
Over to our bowlers to defend 🎯
Scorecard ▶️ https://t.co/g4wzZagyGj#AsianGames pic.twitter.com/nfMkldToiV
— BCCI (@BCCI) October 3, 2026
श्रेयस अय्यर पांचवें विकेट के रूप में 133 के स्कोर पर 14.1 ओवर में आउट हुए। इसके बाद तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने छठे विकेट के लिए 30 गेंदों पर 62 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर 193 तक पहुंचाया। शिवम दुबे 15 गेंदों पर 2 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुए। तिलक वर्मा ने 21 गेंदों पर अपना अर्धशतक लगाया। वह 22 गेंदों पर 4 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 51 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके साथ अक्षर 1 गेंद पर 1 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने 6 विकेट पर 211 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से अहमद दानियाल और अराफात मिन्हास ने 2-2 विकेट लिए। सईम अयूब और अबरार अहमद को 1-1 विकेट मिला।
6⃣1⃣ runs
2⃣8⃣ balls
3⃣ fours & 7⃣ sixes
2⃣1⃣7⃣.8⃣6⃣ strike rateAbhishek Sharma lights up the Final with a spectacular knock 🔥
Updates ▶️ https://t.co/g4wzZagyGj#TeamIndia | #AsianGames | @OfficialAbhi04 pic.twitter.com/OVjVf2DqGU
— BCCI (@BCCI) October 3, 2026
सेमीफाइनल में भारत का शानदार प्रदर्शन
भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ शानदार खेल दिखाया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाए। इस मुकाबले में ईशान किशन ने 46 गेंदों पर नाबाद 80 रन की बेहतरीन पारी खेली। वैभव सूर्यवंशी ने भी 38 रन का योगदान दिया। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को ज्यादा देर टिकने नहीं दिया।श्रीलंका की पूरी टीम सिर्फ 45 रन पर ऑलआउट हो गई और भारत ने यह मुकाबला 124 रन से जीत लिया। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा ने शानदार गेंदबाजी की।
पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर बनाई जगह
दूसरी तरफ पाकिस्तान ने भी सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में बांग्लादेश ने 13 ओवर में 111 रन बनाए थे। पाकिस्तान ने संशोधित लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट से जीत हासिल की और फाइनल का टिकट कटाया।
भारत के सामने पाकिस्तान की चुनौती
अब तक के प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय टीम आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी। भारत की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ने सेमीफाइनल में अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि फाइनल में पाकिस्तान को हल्के में लेना भारत के लिए सही नहीं होगा। फाइनल का मुकाबला एक नया मैच है और यहां एक छोटी सी गलती भी मैच का रुख बदल सकती है। इसलिए भारतीय टीम को बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग—तीनों विभागों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।
गोल्ड पर टीम इंडिया की नजर
भारत के सामने अब सिर्फ एक लक्ष्य है—गोल्ड मेडल। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी, जबकि पाकिस्तान पहली बार एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट में गोल्ड जीतने के लिए मैदान पर होगा। अब देखना होगा कि इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में कौन सी टीम दबाव को बेहतर तरीके से संभालती है और एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट में गोल्ड मेडल अपने नाम करती है।
भारतीय टीम की प्लेइंग XI: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह।
पाकिस्तानी टीम की प्लेइंग XI: साहिबजादा फरहान (कप्तान), माज सदाकत, उस्मान खान (विकेट कीपर), सैम अयूब, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, साद मसूद, अबरार अहमद, सुफियान मोकिम

