Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Champions Trophy : टीम इंडिया की जीत के लिए साधु संतों ने कली विशेष पूजा, कुछ ही देर में शुरू होगा मुकाबला

February 23, 2025

Champions Trophy : टीम इंडिया की जीत के लिए साधु संतों ने कली विशेष पूजा, कुछ ही देर में शुरू होगा मुकाबला

Ind vs Pak : आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर देशभर के मंदिरों में प्रार्थना की जा रही है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भी साधु संतों ने भारत की जीत के लिए विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया। उन्होंने आदित्य हृदय स्तोत्र और राम रक्षा स्तोत्र से हवन पूजन किया और टीम की जीत के लिए प्रार्थना की।

सीताराम दास महाराज ने कहा कि आज भारत का पाकिस्तान से क्रिकेट मुकाबला है। आज हमने भारत की जीत के लिए हवन किया है। हमें उम्मीद है कि भारतीय टीम आज जीत दर्ज करेगी।

करपात्री महाराज ने टीम इंडिया को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज का मैच भारत के लिए काफी अहम है, इसलिए मां बंगला मुखी और सूर्यदेव भगवान से टीम इंडिया की जीत के लिए आराधना की गई है। हमें उम्मीद है कि टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में जीत दर्ज करेगी।

अयोध्या ही नहीं देश के कोने-कोने में भारतीय फैंस जीत की कामना कर रहे हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल का दर्द भी लोगों के जेहन में ताजा है जब टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया आठ साल पहले इंग्लैंड में पाकिस्तान के हाथों मिली चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल की हार का बदला लेने के इरादे से आज मैदान में उतरेगी। तब लीग मैच भारत से हारने के बावजूद पाकिस्तान फाइनल जीत गया था।

मौजूदा समय की बात करें तो, ग्रुप ए में पाकिस्तान को अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के हाथों करारी हार झेलनी पड़ी थी, जबकि भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत के साथ आगाज किया। बांग्लादेश के खिलाफ भारत की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में अच्छी परीक्षा रही थी। मोहम्मद शमी ने पांच विकेट लिए थे और शुभमन गिल ने इस मैच में शतक लगाया था।

चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान की मेजबानी में हो रही है, लेकिन टीम इंडिया के सभी मैच दुबई में खेले जा रहे हैं। रोहित शर्मा एंड कंपनी जहां दुबई में आईसीसी क्रिकेट अकादमी में प्रैक्टिस कर रही है, तो वहीं पाकिस्तान को अपने देश से यात्र करके यह मैच खेलने के लिए आना होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें