Site icon Dainik Savera Times

IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को दिया इतने रनों का टारगेट, जानें किस बल्लेबाज का चला सबसे ज्यादा बल्ला

ind vs pak

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट का सबसे बड़ा मुकाबला अब होने वाला है। गोल्ड मेडल के लिए भारत और पाकिस्तान की टीमें फाइनल में आमने-सामने हैं। दोनों टीमें आज जापान के निशिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खिताब के लिए भिड़ेंगी। भारत की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं, जबकि पाकिस्तान की कमान साहिबजादा फरहान के हाथों में है। वहीं, भारतीय कप्तान श्रेयस ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। इसी के साथ भारतीय टीम की जीत टॉस के वक्त ही लगभग पक्की मानी जा रही है। इस मैच में भारतीय टीम पहले बैटिंग करके बड़ा स्कोर बोर्ड पर लगाना चाहेगी, जिससे पाकिस्तान की टीम के ऊपर शुरू से ही दवाब आ जाएगा।

भारतीय टीम का स्कोर पहुंचा 100 पार
अब तक भारतीय पारी के आधे ओवर हुए हैं और उसने 114 रन बना लिए हैं। टीम की कोशिश होगी कि 200 के करीब तक पहुंचा जाए।

भारत के 150 रन हुए पूरे
भारत के 150 रन पूरे हो गए हैं। अभी त​क 17 ओवर का खेल चुका है। टीम इंडिया के पांच विकेट अब त​क गिर चुके हैं। अब तीन और ओवर का खेल बाकी है। इस वक्त तिलक वर्मा और शिवम दुबे क्रीज पर मौजूद हैं।

फाइनल जीतने वाली टीम को मिलेगा गोल्ड
आज के मुकाबले का महत्व इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि यह सीधे गोल्ड मेडल का मुकाबला है। जो टीम फाइनल जीतेगी, उसके नाम स्वर्ण पदक होगा। दोनों टीमों की नजर अब इसी गोल्ड मेडल पर है। भारत पिछली बार यानी 2023 एशियन गेम्स में भी पुरुष क्रिकेट का गोल्ड मेडल जीत चुका है। ऐसे में भारतीय टीम अपने खिताब को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम भी इस एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीत चुकी है। अब पुरुष टीम की नजर भी स्वर्ण पदक पर है।

 

सेमीफाइनल में भारत का शानदार प्रदर्शन
भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ शानदार खेल दिखाया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाए। इस मुकाबले में ईशान किशन ने 46 गेंदों पर नाबाद 80 रन की बेहतरीन पारी खेली। वैभव सूर्यवंशी ने भी 38 रन का योगदान दिया। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों को ज्यादा देर टिकने नहीं दिया।श्रीलंका की पूरी टीम सिर्फ 45 रन पर ऑलआउट हो गई और भारत ने यह मुकाबला 124 रन से जीत लिया। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा ने शानदार गेंदबाजी की।

पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर बनाई जगह
दूसरी तरफ पाकिस्तान ने भी सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में बांग्लादेश ने 13 ओवर में 111 रन बनाए थे। पाकिस्तान ने संशोधित लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट से जीत हासिल की और फाइनल का टिकट कटाया।

भारत के सामने पाकिस्तान की चुनौती
अब तक के प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय टीम आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी। भारत की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ने सेमीफाइनल में अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि फाइनल में पाकिस्तान को हल्के में लेना भारत के लिए सही नहीं होगा। फाइनल का मुकाबला एक नया मैच है और यहां एक छोटी सी गलती भी मैच का रुख बदल सकती है। इसलिए भारतीय टीम को बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग—तीनों विभागों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

गोल्ड पर टीम इंडिया की नजर
भारत के सामने अब सिर्फ एक लक्ष्य है—गोल्ड मेडल। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी, जबकि पाकिस्तान पहली बार एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट में गोल्ड जीतने के लिए मैदान पर होगा। अब देखना होगा कि इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में कौन सी टीम दबाव को बेहतर तरीके से संभालती है और एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट में गोल्ड मेडल अपने नाम करती है।

भारतीय टीम की प्लेइंग XI: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह।

पाकिस्तानी टीम की प्लेइंग XI: साहिबजादा फरहान (कप्तान), माज सदाकत, उस्मान खान (विकेट कीपर), सैम अयूब, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, साद मसूद, अबरार अहमद, सुफियान मोकिम

Exit mobile version