Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत-पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा महामुकाबला, ये हो सकती है भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन

October 5, 2025

भारत-पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा महामुकाबला, ये हो सकती है भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन

IND vs PAK : महिला वर्ल्ड कप 2025 के रोमांचक सफर में आज एक बड़ा मुकाबला होने जा रहा है, जब भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें कोलंबो के मैदान पर आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों का यह मुकाबला टूर्नामेंट के लीग चरण का अहम हिस्सा है। भारतीय महिला टीम ने अपने पहले मुकाबले में जोरदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 59 रनों से हरा दिया था, वहीं पाकिस्तान को उनके पहले मैच में बांग्लादेश के हाथों हार का सामना करना पड़ा। अब सभी की निगाहें इस महामुकाबले पर टिकी हैं।

ओपनिंग जोड़ी
भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी में स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल को जगह मिलने की संभावना है। मंधाना अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और ताबड़तोड़ प्रदर्शन के लिए जानी जाती हैं, जबकि प्रतिका अपने ठोस तकनीकी खेल के कारण टीम में स्थिरता लाने की भूमिका निभाएंगी। तीसरे नंबर पर हरलीन देओल चुनी जा सकती है, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 48 रनों की उपयोगी पारी खेली थी।

मिडिल ऑर्डर
मिडिल ऑर्डर में कप्तान हरमनप्रीत कौर को चौथे नंबर पर खेलने का मौका मिल सकता है। वहीं, जेमिमा रोड्रिगेज को पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतारा जा सकता है। जेमिमा हाल के वनडे मैचों में रन बनाने के लिए संघर्ष कर रही हैं, लेकिन टीम प्रबंधन ने उन पर विश्वास जताया है। विकेटकीपर की जिम्मेदारी ऋचा घोष को दी जा सकती है, जो अपनी सूझबूझ और तेज विकेटकीपिंग के लिए जानी जाती हैं।

ऑलराउंडर और फास्ट बॉलर
ऑलराउंडर के तौर पर दीप्ति शर्मा को मौका मिलने की उम्मीद है। उन्होंने पहले मैच में गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 53 रन बनाए और तीन विकेट लिए। गेंदबाजी विभाग में श्री चारानी, क्रांती गौड, अरुंधति रेड्डी और स्नेह राणा को शामिल किया जा सकता है, जिन्होंने हाल ही में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हुए हैं।

मुकाबले की अहमियत
भारत-पाकिस्तान मुकाबला हमेशा से क्रिकेट फैंस के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता। इस बार भी दोनों टीमों की तैयारी पूरी है और खिलाड़ी जीत के लिए पूरी ताकत झोंकने को तैयार हैं। भारतीय टीम अपने पहले जीत के भरोसे मजबूत स्थिति में है, वहीं पाकिस्तान अपनी पहली हार से उबरने की कोशिश करेगा।

संभावित टीम (प्लेइंग इलेवन):

– हरमनप्रीत कौर (कप्तान)
– स्मृति मंधाना
– प्रतिका रावल
– हरलीन देओल
– जेमिमा रोड्रिगेज
– ऋचा घोष (विकेटकीपर)
– दीप्ति शर्मा
– श्री चारानी
– क्रांती गौड
– अरुंधति रेड्डी
– स्नेह राणा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें