Site icon Dainik Savera Times

IND vs SA: सैमसन और तिलक ने साउथ अफ्रीका का किया बुरा हाल, दिया रिकार्ड 284 रनों का लक्ष्य

Johannesburg: साउथ अफ्रीका के खिलाफ यहां खले गए चौथे टी-20 मुकाबले में भारत ने एक साथ कई नया रिकॉर्ड कायम कर दिए है। भारत ने संजू और तिलक वर्मा की तूफानी पारी के बदौलत साऊथ अफ्रीका के सामने 284 रनों का लक्ष्य रखा हैं।

भारत ने इस मैच में शानदार शुरुआत की। संजू सैमसन ने 56 गेंदों में 109 रन जबकि तिलक वर्मा ने 47 गेंदों में 120 रनों की तूफानी पारी खेली। अभिषेक शर्मा ने भी इस मुकाबले में हाथ खोले थे लेकिन वह 36 के निजी स्कोर पर सिम्पाला का शिकार बन गए। साउथ अफ्रीका की तरफ से सिर्फ सिम्पाला ही एक गेंदबाज रहे जिन्हे विकेट हासिल हुआ।

Exit mobile version