Site icon Dainik Savera Times

IND vs SA T20 Series: जीत के लक्ष्य के साथ 17 साल बाद डरबन के किंग्समीड मैदान पर उतरेगा भारत

नयी दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका दौरे पर शुक्रवार से शुरु हो रही चार टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम जीत के लक्ष्य के साथ 17 साल बाद डरबन के किंग्समीड मैदान पर उतरेगी।

किंग्समीड मैदान पर वर्ष 2007 में भारत ने एकमात्र टी-20 मैच खेला है। 17 साल पहले खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 37 रनों से शिकस्त दी थी। इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने अर्धशतक लगाया था और आरपी सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार ओवरों में महज 13 रन देकर चार विकेट झटके थे।

Exit mobile version