Site icon Dainik Savera Times

IND vs SA : टीम इंडिया को दूसरे टेस्ट से पहले बड़ा झटका, अचानक हुआ ये बड़ा ऐलान

नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। कप्तान शुभमन गिल को पहले टेस्ट के दौरान लगी चोट के कारण गुवाहाटी में होने वाले दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया है। अब टीम की कप्तानी ऋषभ पंत संभालेंगे, जो टेस्ट क्रिकेट में पहली बार यह जिम्मेदारी निभाएंगे।

पहले टेस्ट में चोट का असर

शुभमन गिल पहले टेस्ट के दौरान गर्दन की चोट के कारण दूसरी पारी में बल्लेबाजी नहीं कर पाए थे। चोट की गंभीरता को देखते हुए ही संभावना जताई जा रही थी कि वे दूसरे टेस्ट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। गुरुवार को भारतीय खिलाड़ियों के अभ्यास के दौरान गिल मैदान पर नहीं दिखाई दिए, जिससे उनके खेलने की संभावना लगभग समाप्त हो गई।

स्क्वाड से भी किए गए रिलीज

बीसीसीआई ने अब आधिकारिक रूप से पुष्टि कर दी है कि गिल न केवल दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे, बल्कि उन्हें टीम के स्क्वाड से भी रिलीज कर दिया गया है। गिल अब अपनी चोट का इलाज करवाएंगे और टीम के बाकी मैचों के लिए अपनी फिटनेस पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

ऋषभ पंत को कप्तानी का जिम्मा

शुभमन गिल के बाहर होने के बाद गुवाहाटी टेस्ट में टीम इंडिया की कमान ऋषभ पंत के हाथ में होगी। पंत इससे पहले टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं, लेकिन यह टेस्ट में उनकी कप्तानी की पहली बार होगी।

ये भी पढ़ें: दुनिया की सबसे खतरनाक मछली… छूते ही गुब्बारे की तरह फूल जाती है पफर फिश; देखें Video

वनडे सीरीज पर भी पड़ेगा असर

टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट के बाद वनडे सीरीज खेलनी है। वर्तमान में गिल वनडे टीम के कप्तान भी हैं। अगर वे जल्दी फिट नहीं होते हैं, तो बीसीसीआई को वनडे सीरीज के लिए भी नए कप्तान की घोषणा करनी होगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि गिल की वापसी कब होगी और बोर्ड इस मामले में क्या फैसला करता है।

Exit mobile version