Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

IND vs SL 2nd ODI: श्रीलंका ने भारत को 32 रनों से दी मात, 6 विकेट लेकर वेंदेरसे बने ‘मैन ऑफ द मैच’

August 4, 2024

IND vs SL 2nd ODI: श्रीलंका ने भारत को 32 रनों से दी मात, 6 विकेट लेकर वेंदेरसे बने ‘मैन ऑफ द मैच’

IND vs SL 2nd ODI: भारत और श्रीलंका के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को कोलंबो में खेला गया। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 50 ओवर में नौ विकेट पर 240 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 42.2 ओवर में सिर्फ 208 रन बना सकी और ऑलआउट हो गई। श्रीलंका ने यह मुकाबला 32 रन से जीत लिया और सीरीज में 0-1 से बढ़त हासिल कर ली। इससे पहले दो अगस्त को खेला गया पहला मुकाबला टाई हो गया था। अब भारत की नजर सीरीज ड्रा कर करने पर होगी। तीसरा मुकाबला सात अगस्त को खेला जाएगा जिसमें टीम इंडिया हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें