Site icon Dainik Savera Times

Ind Vs SL: पहले टी-20 मैच में भारत ने आखिरी बॉल पर की जीत हासिल, अक्षर पटेल की फिरकी में फंसे लंकाई बल्लेबाज

टीम इंडिया ने आखिरी बॉल तक गए श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मैच में जीत अपने नाम की है। अक्षर पटेल की कमाल की बॉलिंग के दमपर भारत ने आखिरी ओवर में 13 रन बचा लिए और अंत में 2 रनों से मैच में जीत हासिल की।

टीम इंडिया ने अपने नए साल की शुरुआत जीत हासिल कर की है। इसके साथ ही इंडिया टीम ने श्री लंका को वानखेड़े मैदान पर पहले टी-20 मैच में पछाड़ दिया है। 3 जनवरी को हुए इस मैच में बंपर रोमांच देखने को मिला, क्योंकि आखिरी बॉल तक गए इस मैच में किसी को अंदाजा नहीं था कि आखिर जीत किसके हाथ लगेगी। अंत में अक्षर पटेल के कमाल ने टीम इंडिया को 2 रनों से जीत दिला दी और भारत सीरीज में 1-0 से आगे हो गया।

बता दें कि भारत ने श्रीलंका को जीत के लिए 163 रनों का टारगेट दिया था। भारतीय गेंदबाज़ों मैच के अंत में श्रीलंका मैच को आखिरी ओवर तक ले आए। यहां मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंचा, लेकिन अंत में टीम इंडिया ने मैच में वापसी की और आखिरी बॉल पर जाकर जीत हासिल की।

Exit mobile version