Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

IND vs SL ODI Series: रोहित के बाद अब विराट भी श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के लिए हुए तैयार

July 18, 2024

IND vs SL ODI Series: रोहित के बाद अब विराट भी श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के लिए हुए तैयार

भारत और श्रीलंका के बीच 27 जुलाई से टी20 और वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है। इसके लिए टीम इंडिया का ऐलान होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली श्रीलंका सीरीज में आराम लेना चाहते थे, लेकिन अब रोहित शर्मा ने खुद को वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध बताया है। वहीं, भारतीय टीम की घोषणा से पहले विराट कोहली ने भी खुद को उपलब्ध बता दिया है।

यह खबर तब आई है जब अजीत अगरकर की अगुवाई वाली बीसीसीआई की वरिष्ठ चयन समिति टीम को अंतिम रूप देने के लिए आज गुरुवार शाम को जूम कॉल के जरिए बैठक हो रही है। शुरुआत में मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट और रोहित की जोड़ी को आराम देने की बात कही गई थी, लेकिन अब दोनों वापसी के लिए तैयार हो गए हैं। इधर, गौतम गंभीर के लिए बतौर मुख्य कोच यह पहली सीरीज होगी। इससे पहले गंभीर, विराट और रोहित तीनों टीम इंडिया के लिए एक साथ  खेल चुके हैं।

वहीं, रिपोर्ट के मुताबिक, चयनकर्ताओं ने श्रीलंका टी20 सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव को कप्तानी सौंपने का फैसला कर लिया है। हार्दिक पांड्या को फिटनेस इश्यू को लेकर यह जिम्मेदारी नहीं दी है। वहीं, रोहित शर्मा वनडे सीरीज में भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे। अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया के लिए श्रीलंकाई आगामी सीरीज अहम होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें