Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

IND Vs WI :दूसरा टेस्ट ड्रॉ, भारत ने श्रृंखला जीती

July 25, 2023

IND Vs WI :दूसरा टेस्ट ड्रॉ, भारत ने श्रृंखला जीती

त्रिनिदाद: भारत और वेस्ट इंडीज के बीच सोमवार को दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन लगातार बारिश के कारण एक भी ओवर नहीं फेंका जा सका और मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। वेस्ट इंडीज ने 365 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे दिन के अंत तक दो विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिये थे। विंडीज को पांचवें दिन कल जीत के लिये 289 रन चाहिये थे, जबकि भारत को विजय हासिल करने के लिये आठ विकेट की दरकार थी। आखिरी दिन दो सत्रों तक बारिश न रुकने के बाद अंपायरों ने दिन का खेल रद्द करने का फैसला किया। मोहम्मद सिराज को पहली पारी में पांच विकेट चटकाने के लिये मैन ऑफ द मैच चुना गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें